ePaper

गढ़वा में छठ घाट पर दउरा लेकर गए स्कूल संचालक अमित सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

Updated at : 30 Oct 2022 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा में छठ घाट पर दउरा लेकर गए स्कूल संचालक अमित सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल के संचालक अमित कुमार सिंह उर्फ बाबुल सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया. उन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. गोली उनके हाथ में लगी है. चिकित्सकों ने घायल की हालत खतरे से बाहर बतायी है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: गढ़वा में अपराधियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. यही वजह है कि अपराधी एक बाद एक घटना को अंजाम देते जा रहे हैं. गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल के संचालक अमित कुमार सिंह उर्फ बाबुल सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया. उन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. गोली उनके हाथ में लगी है. चिकित्सकों ने घायल की हालत खतरे से बाहर बतायी है.

खतरे से बाहर हैं अमित

जानकारी के अनुसार अमित सिंह के घर में छठ पर्व हुआ था और शाम को वे दउरा लेकर घाट पर गये थे, जहां रात आठ बजे अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. इसमें वे घायल हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि गोली उनके हाथ में लगी है. डॉक्टरों की मानें, तो उनकी हालत खतरे से बाहर है.

Also Read: Chhath Puja 2022: नीम पेड़ के नीचे है भगवान सूर्य की प्राचीन मूर्ति, आराधना से मन्नतें होती हैं पूरी

अपराधियों का बढ़ा हौसला

आपको बता दें कि पिछले एक महीने के रिकॉर्ड को देखें तो बेलचंपा में दो लोगों की हत्या कर दी गई. तीसरी घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा में ही हुई है, जहां समाजसेवी सह ज्ञान निकेतन स्कूल संचालक बाबुल को अपराधियों ने गोली मार दी. इसमें वे घायल हैं. उनका इलाज चल रहा है.

Also Read: Chhath Puja 2022: झारखंड में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, देखिए छठ घाटों पर महापर्व छठ की छटा

अच्छे लोग सुरक्षित नहीं हैं

गढ़वा के भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार में अपराधियों का तांडव जगजाहिर हो चुका है. अच्छे लोग भी सुरक्षित नहीं हैं. दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. बाबुल सिंह एक अच्छे व्यक्ति हैं, उनके साथ इस तरह की घटना से यह साबित हो रहा है कि यह सरकार अपराधियों को संरक्षण देने वाली है. ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है.

रिपोर्ट : जीतेंद्र, गढ़वा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola