SBI Clerk 2023: जल्द जारी होगा एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 जल्द ही जारी होने वाला है. एक बार जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 जल्द ही जारी होने वाला है. जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) के लिए हॉल टिकट उपस्थित उम्मीदवारों के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध होंगे. प्रारंभिक परीक्षा संभवतः जनवरी 2024 में आयोजित की जाएगी. फिलहाल, एडमिट कार्ड के लिए तारीख की घोषणा नहीं की गई है.
-
एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
-
होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें
-
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पेज के अंत में उपलब्ध करंट ओपनिंग्स लिंक पर क्लिक करना होगा
-
एक नया पेज फिर से खुलेगा जहां जूनियर एसोसिएट्स लिंक उपलब्ध होगा
-
नए खुले पेज पर उपलब्ध एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें
-
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
-
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें
बता दें कि यह भर्ती अभियान संगठन में 8283 क्लर्क पदों को भरना के लिए है. आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर को शुरू हुई और 10 दिसंबर, 2023 को समाप्त हो गई थी. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.
बताया जा रहा है कि एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स की परीक्षा एक घंटे की होगी. जिसमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता से संबंधित कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे. इंग्लिश सेक्शन के लिए 30 अंक और न्यूमेरिकल और रीजनिंग के लिए 35-35 अंक होंगे.
Also Read: देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने बढ़ाई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की तारीख, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई
परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा, दस्तावेजों की स्क्रीनिंग और अंतिम शारीरिक साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर देख सकते हैं.
Also Read: SBI Clerk 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने प्री-एग्जाम ट्रेनिंग मटेरियल किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nutan kumari
Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




