Live Updates

Sawan 2022, Shravani Mela LIVE: हर-हर महादेव से गूंज रहे शिवालय, बाबा का जलाभिषेक कर रहे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

Sawan 2022, Shravani Mela LIVE Updates: आज गुरुवार 14 जुलाई से सावन मास की शुरुआत हो गई है. झारखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालु भगवान शिव पर जलार्पण कर रहे हैं. दो वर्ष बाद श्रावणी मेले के उद्घाटन के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है. देवघर के बैद्यनाथ धाम, दुमका के बाबा बासुकीनाथ और रांची के पहाड़ी मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं.

विज्ञापन

देवघर के लिए भक्तों का जत्था हुआ रवाना

गुमला : सावन माह शुरू होते ही भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग में जलाभिषेक करने को लेकर जिले के कई जगहों से भक्तों का जत्था रवाना हो रही है. गुरुवार को उर्मी डूमरडीह से सात लोगों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ. वहीं, लोगों ने कहा कि जिले के सुख-समृद्धि के लिए देवघर में जलाभिषेक किया जाएगा. साथ ही अपने परिवार की कल्याण की कामना की जाएगी. जत्था में मुकेश जायसवाल, किशोर जायसवाल, मनीष जायसवाल, मिथुन जायसवाल, संजय जायसवाल, पूरनू उरांव और तुलसी सिंह शामिल हैं.

मोतीनाथ धाम में करें बाबा का दर्शन

झारखंड के साहिबगंज जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर व तालझारी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर मनोरम वादियों में बसा मोतीनाथ धाम, जहां महादेव पहाड़ की गुफा में विराजमान हैं. मोतीझरना की गुफा में स्थित मोतीनाथ धाम मंदिर में भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है. सालोंभर देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक यहां पहुंचते हैं. सावन को लेकर मोतीनाथ धाम सजधज कर शिव भक्तों के लिए तैयार है.

बाजारों में बिकने लगे हैं बोलबम के वस्त्र

राजधानी रांची के बाजारों में बोलबम वस्त्र बिकने लगे हैं. भगवा रंग के शर्ट-पैंट, गमछा आदि की बिक्री हो रही है. शर्ट, बंडी, कुर्ता पर भगवान शिव के फोटो आकर्षित कर रहे हैं. साथ ही ऊं नम: शिवाय…, बोलबम…, हर हर महादेव… लिखी हुई टी-शर्ट की डिमांड है. महाकाल और बोल बम लिखे हुए गमछे की भी अच्छी बिक्री हो रही है. बाजार में हाफ और फुल टी शर्ट की रेंज 170-250 रुपये के बीच है

अरघा से ही बाबा का जलाभिषेक

रांची के पहाड़ी मंदिर पर हर-हर महादेव की गूंज है. श्रद्धालु पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक कर रहे हैं. आज से एक महीने तक शिवालयों में आस्था उमड़ेगी. भोलेनाथ का लोग जलाभिषेक कर रहे हैं. इसके लिए रांची के पहाड़ी मंदिर सहित राजधानी के सभी शिवालयों में विशेष तैयारी है. दिनभर बाबा का जलाभिषेक होगा. पहाड़ी मंदिर में पहले दिन भक्तों की होनेवाली भीड़ को देखते हुए अरघा की व्यवस्था की गयी है. अरघा से ही बाबा का जलाभिषेक हो रहा है.

डीसी व एसपी ने किया श्रावणी मेले का किया उद्घाटन

खूंटी (चंदन कुमार) : खूंटी के डीसी शशि रंजन और एसपी अमन कुमार ने आम्रेश्वर धाम में विधिवत पूजा अर्चना कर श्रावणी मेले का उद्घाटन किया.

वीआइपी, वीवीआइपी व आउट ऑफ द टर्न दर्शन की सुविधा बंद

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में वीवीआइपी, वीआइपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगायी है. बुधवार को श्रावणी मेला के उद्घाटन समारोह में देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि 2015 के बाद राज्य सरकार के निदेशानुसार राजकीय श्रावणी मेला के दौरान वीवीआइपी, वीआइपी व आउट ऑफ टर्न दर्शन पूर्णरूप से बंद रहेगा. ऐसे में आवश्यक है कि आप सभी इस दिशा में सहयोग करें, ताकि बाबाधाम आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को जलार्पण में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola