ePaper

Sara Ali Khan ने डराया अपने फैंस को, डेविल के रूप में नजर आईं Saif Ali Khan की लाडली

Updated at : 12 Jul 2021 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
Sara Ali Khan ने डराया अपने फैंस को, डेविल के रूप में नजर आईं Saif Ali Khan की लाडली

Sara Ali Khan shared her video in the look of devil scaring everyone: एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन सारा की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं. हाल ही में वो गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर पहुंची, और देवी के दर्शन किए.सारा ने व्हाइट कलर की सलवार कमीज और गले में असम का फेमस पटका पहना है था. इस ड्रेस में वो बेहद सिंपल और खूबसूरत दिखाई दे रही थीं. सारा अली खान अपनी फिल्म ‘वीर गनी’ की शूटिंग के लिए असम पहुंची हैं. ऐसे में अपनी शूटिंग से समय निकालकर उन्होंने कामाख्या देवी के दर्शन किए. अब सारा से सोशल मीडिया अकाउंट से एक वी़डियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो डेविल के रूप में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन सारा की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं. हाल ही में वो गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर पहुंची, और देवी के दर्शन किए.सारा ने व्हाइट कलर की सलवार कमीज और गले में असम का फेमस पटका पहना है था. इस ड्रेस में वो बेहद सिंपल और खूबसूरत दिखाई दे रही थीं. सारा अली खान अपनी फिल्म ‘वीर गनी’ की शूटिंग के लिए असम पहुंची हैं. ऐसे में अपनी शूटिंग से समय निकालकर उन्होंने कामाख्या देवी के दर्शन किए. अब सारा से सोशल मीडिया अकाउंट से एक वी़डियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो डेविल के रूप में नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CROotKdFwa8/

सारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया ये वीडियो

सारा अली खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने डेविल रुप को शेयर करते हुए लिखा है – Resting Witch Face. सारा अक्सर अपनी ऐसी फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं.

https://www.instagram.com/p/CROryyWDaeA/

अतरंगी रे में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आने वाली हैं सारा अली खान

सारा अली खान जल्द ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में नजर आने वाली हैं. फिल्म को इसी साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज किया जाना था, पर कोरोनावायरस के संक्रमण के बाद फिल्म की रिलीज रुक गई.

https://www.instagram.com/p/CREQj-3p7h6/

अतरंगी रे के बाद फिल्मों की लाइन लगी है सारा अली खान के पास

अतरंगी रे का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है. इसमें सारा अली खान और अक्षय कुमार के अलावा साउथ के स्टार धनुष भी हैं. फिल्म की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में पूरी की गई थी. सारा अली खान के काम की बात करें तो फिल्म ‘अतरंगी रे’ के अलावा एक्ट्रेस डायरेक्टर आदित्य धर के निर्दशन में बन रही फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट विक्की कौशल नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस आनंद एल राय के प्रॉडक्शन हाउस की अगली फिल्म ‘नखरेवाली’ में लीड रोल में नजर आने वाली हैं.

https://www.instagram.com/p/CIXWWivpNuv/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola