Shamshera: 'शमशेरा' से संजय दत्त का लुक रिवील, छोटे बाल- हाथ में कोड़ा लिए एक्टर दिखे जबरदस्त, PHOTOS

Shamshera: शमशेरा से संजय दत्त का लुक जारी कर दिया गया है. इसमें उनके किरदार का नाम दारोगा शुद्ध सिंह है. फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा.
Shamshera: रणबीर कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म शमशेरा का टीजर बीते दिन रिलीज हुआ था. इसमें रणबीर लंबे बालों में काफी अलग अंदाज में दिखे थे. टीजर पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया. इसका ट्रेलर कल यानी 24 जून को रिलीज होगा. इससे पहले संजय दत्त का लुक रिवील कर दिया गया है. इसमें वो मूंछों में काफी जबरदस्त दिख रहे है.
यशराज फिल्म्स ने अपने ट्विटर पर शमशेरा से संजय दत्त का लुक जारी कर दिया गया है. इसमें उनके किरदार का नाम दारोगा शुद्ध सिंह है. पोस्टर में एक्टर छोटे बाल और मूंछों में काफी हटके दिख रहे है. उन्होंने माथे पर तिलक लगाया हुआ है. साथ ही उनके हाथ में कोड़ा भी दिख रहा है. इसमें एक्टर विलेन का रोल निभाते दिखेंगे.
Evil never looked this good – Daroga Shuddh Singh.
Catch #ShamsheraTrailer tomorrow! Celebrate #Shamshera with #YRF50 only at a theatre near you on 22nd July. pic.twitter.com/xEb0iJIseV— Yash Raj Films (@yrf) June 23, 2022
वहीं, बीते दिन शमशेरा का टीजर रिलीज हुआ था. इसमें एक्टर कहते सुनाई दिए थे, सांसों में तूफानों का डेरा, निगाहें जैसे चील का पहरा, कोई रोक ना पायेगा इसे, जब उठे से बनके सवेरा. कर्म से डकैत, धर्म से आजाद. रणबीर इसमें काफी शानदार लुक में दिखे थे. बता दें कि फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगा.
Also Read: KGF Chapter 2 Review: सॉलिड एंटरटेनर है यश की ‘केजीएफ 2’, संजय दत्त का दिखा खतरनाक अंदाज
वहीं, रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन:’ को लेकर चर्चा में है. फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन भी हैं. इसमें वो शिवा के रोल में है और आलिया ईशा का किरदार निभाती दिखेंगी. फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है. प्रशंसक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यह पहली बार होगा जब ये दोनों बड़े पर्दे पर एक-दूसरे के साथ रोमांस करेंगे.
संजय दत्त की वर्क फ्रंट की बात करें तो वो पिछली बार केजीएफ 2 में नजर आए थे. हाल ही में एक्टर ने अपने पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर उनके लिए एक नोट लिखा था. उन्होंने लिखा था, आप हमेशा मेरा मार्गदर्शन करने और मेरी रक्षा करने के लिए थे. आप मेरी ताकत, प्रेरणा और हर जरूरत में सहारा थे. आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे पापा, आई मिस यू!”
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




