ePaper

Tiger 3: सलमान खान के फैंस के लिए गुडन्यूज, अगले साल लौटेगा 'टाइगर 3', इस दिन फिल्म होगी रिलीज

Updated at : 16 Aug 2022 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
Tiger 3: सलमान खान के फैंस के लिए गुडन्यूज, अगले साल लौटेगा 'टाइगर 3', इस दिन फिल्म होगी रिलीज

सलमान खान औऱ कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ अगले साल ईद पर रिलीज होगी. मेकर्स ने एक वीडियो जारी कर रिलीज डेट बता दिया है. फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी है. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.

विज्ञापन

10 years of Ek Tha Tiger: सलमान खान ईद 2023 पर दर्शकों को लिए कुछ नया लेकर आ रहे है. आज 15 अगस्त पर सलमान और कैटरीना कैफ की मूवी ‘टाइगर 3’ का नया टीजर जारी किया गया है. टीजर के साथ इसके रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है. एक था टाइगर के 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर मेकर्स ने रिलीज डेट अनाउंस किया है.

टाइगर 3 का टीजर

सलमान खान औऱ कैटरीना कैफ अगले साल दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मेकर्स ने टाइगर 3 के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. फिल्म अगल् साल 2023 में में 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मूवी हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. ये खुशखबरी मेकर्स ने एक था टाइगर के 10 साल पूरे होने पर फैंस की दी.

टाइगर 3 अगले साल होगी रिलीज

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है का वीडियो क्लिप शेयर किया है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक था टाइगर के 10 साल… आर जर्नी जारी है. ईद 2023 पर टाइगर 3 के लिए तैयार हो जाइए. बता दें कि ‘एक था टाइगर’ साल 2012 में रिलीज हुआ था और ‘टाइगर जिंदा है’ 2017 में रिलीज हुआ था. अब इसका तीसरा पार्ट अगले साल 21 अप्रैल को रिलीज होगा.

https://www.instagram.com/p/ChRLbGkIBKX/?hl=en

टाइगर 3 का टीजर हुआ था रिलीज

टाइगर 3 का टीजर मार्च में जारी किया गया था. इसमें कैटरीना कैफ फाइटिंग स्टंट करते दिखती है और फिर वो सलमान खान के पास जाकर कहती है, ‘अब तुम्हारी बारी है. तुम तैयार हो?’ इसपर दबंग खान कहते है, ‘टाइगर हमेशा ही तैयार रहता है.’

Also Read: Independence Day 2022 LIVE: शाहरुख खान ने ‘मन्नत’ में फहराया तिरंगा, सलमान खान ने दी बधाई
फिल्म कभी ईद कभी दीवाली

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली इसी साल दिसबंर में रिलीज होने वाली है. इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल नजर आने वाली है. शहनाज इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है. पिछली बार भाईजान फिल्म अंतिम में नजर आए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola