Arbaaz Khan की दूसरी शादी पर पिता सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे हिसाब से ये कोई गुनाह…

Updated:
विज्ञापन
Arbaaz Khan की दूसरी शादी पर पिता सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे हिसाब से ये कोई गुनाह…

अरबाज खान के पिता सलीम खान ने बेटे की दूसरी शादी के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के लिए खुश हैं. सलीम ने कहा, “उन्होंने शादी करने का फैसला किया. मेरे हिसाब से, ये कोई गुनाह नहीं है.”

विज्ञापन
undefined

अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग शादी रचाई है. वेडिंग उनकी बहन अर्पिता खान के मुंबई स्थित घर पर हुआ. कपल पटना शुक्ला फिल्म की सेट पर पहली बार एक दूसरे से मिले थे. वहीं प्यार हुआ और अब ऑफिशियल दोनों पति-पत्नी है.

undefined

निकाह समारोह के दौरान सलमान खान और सोहेल खान, उनके बेटे अरहान खान, माता-पिता सलीम और सलमा खान और उनकी भतीजी और भतीजे सहित उनका पूरा परिवार मौजूद था.

undefined

अरबाज खान के पिता और अनुभवी पटकथा लेखक सलीम खान ने न्यूज 18 से बातचीत में बेटे की दूसरी शादी के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के लिए खुश हैं. सलीम ने कहा, “उन्होंने शादी करने का फैसला किया. मेरे हिसाब से, ये कोई गुनाह नहीं है. मैं उनके लिए खुश हूं और मैंने दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद दिया है.”

undefined

उनसे पूछा गया कि क्या शादी के संबंध में कोई बातचीत हुई थी तो खान कहते हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि चर्चा की कोई जरूरत थी. वह शिक्षित और मैच्योर है और अपने डिसीजन लेने के लिए फ्री हैं. मेरी अनुमति की कोई आवश्यकता नहीं है.

undefined

सलीम खान ने कहा, अगर वह खुश है तो फिर कोई बात मायने नहीं रखती. उन्होंने बस इतना बताया कि वह शादी करने जा रहा है और मैंने कहा कि यह ठीक है. मुझे यह भी लगता है कि किसी के जीवन में इंटरफेयर न करना ही बेहतर है, क्योंकि इससे समस्याएं पैदा होती हैं.

undefined

समारोह के बारे में बात करते हुए सलीम खान ने कहा, ‘अरबाज ने परिवार के साथ-साथ अपने करीबी दोस्तों को भी बुलाया था. “यह एक पर्सनल इवेंट था और सभी लोग इस जोड़े के लिए खुश थे. हम सभी उनके लिए खुश हैं.”

undefined

वेडिंग के तुरंत बाद, अरबाज ने सोशल मीडिया पर अपनी दुल्हन के साथ तस्वीरें साझा कीं. जिसपर फैंस ने कमेंट किया और बधाई दी. अरबाज के साथ उनके बेटे भी दिखाई दिए.

undefined

सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें भाईजान दबंग के गाने तेरे मस्त मस्त दो नैन पर डांस कर रहे हैं, जिसे अरबाज खान ने निर्देशित किया था. गायिका हर्षदीप कौर ने शादी में लाइव गाना गाया और टाइगर जिंदा है में सलमान खान का गाना दिल दिया गल्लां भी गाया.

undefined

अरबाज की पहली शादी मलायका अरोड़ा से हुई थी. उनकी शादी को 19 साल हो गए थे. इस जोड़े ने में शादी की, लेकिन मार्च 2016 में अलग होने की घोषणा की और मई 2017 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola