सैफ अली खान की सास के बारे में जानते हैं आप, एक झलक देखते ही डर जाते थे मुसलमान, पसर जाता था सन्नाटा
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Jan 2024 6:03 PM
पटौदी फैमिली के बारे में फैंस सभी बाते जानते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है, कि अमृता सिंह की मां यानी सैफ अली खान की सास कौन थी. आखिर क्यों उनको देखते ही मुसलमान डर के भाग जाते थे.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं. साल 1991 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने बॉलीवुड फिल्मों में 30 वर्षों से अधिक के सफल करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता न केवल अपने प्रोफेशनल लाइफ में बल्कि अपने पर्सनल लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं. अमृता संग अपनी लव लाइफ काफी सुर्खियों में बनी रही. सैफ पहली बार अभिनेत्री अमृता सिंह से उनकी फिल्म ‘बेखुदी’ के सेट पर मिले थे. दोनों के बीच तुरंत दोस्ती हो गई और जल्द ही एक-दूसरे से प्यार हो गया. सैफ और अमृता ने शादी करने का फैसला किया और अक्टूबर 1991 में चुपचाप शादी कर ली. कपल के दो बच्चे भी है, जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है.
कौन हैं सैफ अली खान की सास रुखसाना सुल्ताना
हालांकि सैफ अली खान और अमृता सिंह का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला और दोनों ने साल 2004 में एक दूसरे से तलाक लेना ही सही समझा. उस समय सैफ ने काम जारी रखा, लेकिन अमृता के करियर को बड़ा झटका लगा. जहां अमृता ने बाद में कभी शादी नहीं की. वहीं सैफ को 2007 में अपनी फिल्म ‘टशन’ के सेट पर करीना कपूर खान से प्यार हो गया. दोनों ने 2012 में शादी कर ली और उनके दो बच्चे हैं, तैमूर और जेह. जहां एक्टर की फैमिली के बारे में फैंस सबकुछ जानते होंगे. लेकिन क्या आपको पता है कि सैफ अली खान की सास कौन थी. आपको बता दें कि अमृता सिंह किसी और कि नहीं बल्कि मशहूर महिला रुखसाना सुल्ताना की बेटी है, जिनकी बातें प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी किया करती थी.
रुखसाना सुल्ताना को देखकर डर जाते थे मुसलमान
दरअसल सैफ अली खान की सास यानी रुखसाना सुल्ताना का नाम भारत में लगे इमरजेंसी के दौरान काफी सुर्खियों में आया. रुखसाना को दिल्ली के मुस्लिम इलाके जामा मस्जिद में बड़े पैमाने पर परिवार नियोजन अभियान के लिए एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में पहचाना जाने लगा. वह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की करीबी मानी जाती थी. उस वक्त रुखसाना को संजय गांधी ने करीब 8000 मुस्लिम लोगों की नसबंदी करवाने की जिम्मादारी दी थी. उन्होंने अपने काम को बखूबी करते हुए 13000 मर्दों की नसबंदी कर रिकॉर्ड बना दिया. इस घटना के बाद मुस्लिम मर्द उनसे खौफ खाते थे और देखते ही डर के भाग जाते थे. इसके बाद रुखसाना विश्वास पात्र बन गई और बड़े-बड़े नेताओं के साथ उठना बैठना होने लगा.
Also Read: शर्मिला टैगोर ने सैफ अली खान-अमृता सिंह के तलाक पर चुप्पी तोड़ी, कहा- किसी को खोने का गम सहना…
जामा मस्जिद के पास ब्यूटी पार्लर चलाती थी अमृता सिंह की मां
बहुत कम लोग जानते होंगे कि रुखसाना जब भी जामा मस्जिद की ओर जाती थी. मुसलमान अपने घरों के अंदर चले जाते थे. कहा जाता है कि वह पुरानी दिल्ली में ब्यूटी पार्लर भी चलाया करती थी. अमृता सिंह की मां को ग्लैमर गर्ल के नाम से भी जाना जाता था. 24 अकबर रोड किताब की माने तो रुखसाना और संजय गांधी की जब करीवी बढ़ने लगी तो उनकी मेनका गांधी संग काफी विवाद होने लगा था. हालांकि ग्लैमर गर्ल ने कभी इन बातों पर ध्यान नहीं दिया और अपना काम करना जारी रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










