BHU Foundation Day: पूर्ण गणवेश और घोष की थाप, बसंत पंचमी पर कुछ यूं स्वयंसेवकों ने किया पथसंचलन

Updated at : 05 Feb 2022 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
BHU Foundation Day: पूर्ण गणवेश और घोष की थाप, बसंत पंचमी पर कुछ यूं स्वयंसेवकों ने किया पथसंचलन

BHU Foundation Day, Basant Panchami 2022: वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस व बसन्त पंचमी के अवसर पर स्वयंसेवकों ने सधे कदमों के साथ अनुशासनबद्ध होकर नवीन गणवेश में पथसंचलन किया.

विज्ञापन
undefined

BHU Foundation Day, Basant Panchami 2022: वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस व बसन्त पंचमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने सधे कदमों के साथ अनुशासनबद्ध होकर नवीन गणवेश में पथसंचलन किया. स्वास्थ्य केन्द्र के निकट कृषि मैदान से शुरू स्वयंसेवकों का पथ-संचलन सभी विभागों से होते हुए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्थापना स्थल तक जाकर सम्पन्न हुआ.

undefined

संघ संस्थापकों, भारत माता तथा भारतरत्न पं. मदन मोहन मालवीय के विशाल चित्र के पीछे-पीछे पूर्ण गणवेश में पंक्तिबद्ध होकर स्वयंसेवकों ने घोष की थाप पर समता से पथ संचलन किया. सिंहद्वार सहित अनेक स्थानों पर लोगों ने पथसंचलन का स्वागत किया.

undefined

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पथ संचलन का कार्यक्रम स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित हुआ. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हजारों सदस्यों ने पथ संचलन करते हुए इस साल भी अपनी इस परंपरा का नियमपूर्वक निर्वहन किया. कृषि विज्ञान संस्थान से पथ संचलन शुरू हुआ जो कि सभी फैकल्टी से होते हुए सिंह द्वार पर पहुंचा.

undefined

पथ संचलन के दौरान संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर उपाख्य श्रीगुरूजी, भारत माता व भारतरत्न पं. मदन मोहन मालवीय के विशाल चित्र के पीछे-पीछे पूर्ण गणवेश में पंक्तिबद्ध होकर स्वयंसेवकों ने घोष की थाप पर समता से पथ संचलन किया. सभी स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में दंड लेकर घोष वादन की धुन पर एक साथ चहलकदमी की.

undefined

पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पथ संचलन BHU के स्थापना स्थल पर पहुंचा. यहां वंदे मातरम गायन के बाद कार्यक्रम का समाप्त हो गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता BHU के डीन ऑफ स्टूडेंट प्रोफेसर केके सिंह ने की.

undefined

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक मेहता (पूर्व अपर महासॉलिसिटर भारत सरकार) ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने स्वयं सेवकों के लिए एक विशेष भवन निर्मित कराया था, जो कि आपातकाल के दौरान भेंट चढ़ गई. पहले ये जगह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्माण की फैक्ट्री हुआ करती थी.

undefined

उन्होंने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय की इच्छा थी कि हर विश्वविद्यालय में विज्ञान और तकनीकी विषय का अध्यापन हिंदी में हो. दुर्भाग्य है कि पिछले 70 साल में ऐसा नहीं हुआ. लेकिन अब इच्छुक छात्रों को तकनीकी संस्थानों में सात भारतीय भाषाओं में अध्ययन का अवसर मिलेगा. अंग्रेजी भाषा की महत्वता छात्रों के लिए समझते हुए प्रसिद्ध नेता सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने तो काशी हिंदू विश्वविद्यालय में तब तक अपनी निःशुल्क सेवा देने का प्रस्ताव रखा. जब तक कोई इस विषय में योग्य विद्वान नहीं मिल जाता.

undefined

बसन्त पंचमी के दिन पीले वस्त्रों के प्रयोग की विशेषता हैं. इसके पीछे का मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण ये है कि बसंत पंचमी का पीला रंग शुद्ध और सात्विक प्रवृत्ति का प्रतीक माना जाता है. यह सादगी और निर्मलता को भी दर्शाता है. सनातन धर्म में इसे आत्मिक रंग अर्थात आत्मा या अध्यात्म से जोड़ने वाला रंग बताया है. पीला रंग सूर्य के प्रकाश का है यानी यह ऊष्मा शक्ति का प्रतीक है. यह रंग डिप्रेशन दूर करने में कारगर है. यह उत्साह बढ़ाता है और दिमाग सक्रिय करता है. नतीजतन दिमाग में उठने वाली तरंगें खुशी का अहसास कराती हैं. यह आत्मविश्वास में भी वृद्धि करता है. हम पीले परिधान पहनते हैं तो सूर्य की किरणें प्रत्यक्ष रूप से दिमाग पर असर डालती हैं.

undefined

कार्यक्रम की शुरुआत में संघ का भगवा ध्वज लगाया गया था. कार्यक्रम में आए अतिथियों का परिचय डॉ. रघुनाथ मोरे ने कराया. इस दौरान काशी विभाग के संघचालक जयप्रकाश लाल, भाग संघचालक सुनील, नगर संघचालक आरएन चौरसिया, विभाग प्रचारक कृष्णचंद्र, राघवेंद्र, देवर्षि और विपिन समेत जिले के सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे.

फोटो रिपोर्ट- विपिन सिंह, वाराणसी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola