Gorakhpur: पीएम मोदी के आगमन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में नहीं आएंगी रोडवेज बसें, ट्रेन रूट चेंज
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 07 Jul 2023 8:30 AM
**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacts with the Chief Ministers of various States via video conferencing, to discuss COVID-19 situation, in New Delhi, Monday, May 11, 2020. (PTI Photo) (PTI11-05-2020_000169B)
Gorakhpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शहर में रोडवेज बसें प्रवेश नहीं करेंगी. लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, दिल्ली, देवरिया और कुशीनगर रूट पर चलने वाली बसें चंपा देवी पार्क से संचालित की जाएंगी.
गोरखपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 जुलाई को गोरखपुर आ रहे है. पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक शहर में रोडवेज की बसें प्रवेश नहीं कर सकेंगी. बसों को चिन्हित जगह पर ही रोक दिया जाएगा, ताकि शहर के अंदर जाम की स्थिति ना बने. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर एयरपोर्ट पर आने के बाद सीधे सड़क मार्ग से गीता प्रेस जाएंगे. गीता प्रेस के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, दिल्ली, देवरिया और कुशीनगर रूट पर चलने वाली बसें चंपा देवी पार्क से संचालित की जाएंगी. वहीं सोनाली रोड पर चलने वाली बसें बरगदवा और महाराजगंज रूट पर चलने वाली बसें मेडिकल कालेज के आसपास चिन्हित स्थान पर रोक दी जाएगी. इस दौरान शहर में ऑटो और रिक्शा का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा. परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बसों का संचालन सुनिश्चित कराने के लिए विभाग के संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित कर दिया गया है.
Also Read: अलीगढ़: कुरान शरीफ जलाने से आहत पूर्व मेयर ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- दोषियों पर कार्रवाई के लिए डाले जोर
वहीं गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रेनों का संचालन भी नियमित कर दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्लेटफार्म 1 पर होना है. जानकारों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर पांच तक ट्रेनों का संचालन लगभग ठप रहेगा. प्लेटफार्म नंबर 7 से लेकर 9 पर ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा. यात्रियों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए उनके आवागमन के लिए मार्ग निर्धारित कर दिया जाएगा. पीएम मोदी के आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया है.
रिपोर्ट- कुमार प्रदीप,गोरखपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










