Bihar: बांका में बाइक सवार ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत, दूसरे युवक की हालत गंभीर

Updated at : 07 Jul 2022 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: बांका में बाइक सवार ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत, दूसरे युवक की हालत गंभीर

बांका में एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी. तेज रफ्तार से आ रही बाइक बिजली के खंभे से टकरा गयी. जिससे बाइक चालक की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं बाइक पर चालक के पीछे बैठा युवक जख्मी है.

विज्ञापन

बांका में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है. मामला बाराहाट थाना अंतर्गत पंजवारा भेडा मोड के मुख्य मार्ग का है जहां एक बाइक सवार युवक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है.

गुरुवार को लबोखर चौक के पास यह घटना घटी है. पंजवारा से आ रहे बाइक सवार ने अचानक एक बिजली के खंभे में टक्कर मार दी. बाइक पर दो युवक सवार थे और दोनों बांका के दौदा मसुरिया स्थित अपने घर जा रहे थे. इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी.

मृतक की पहचान मोहम्मद कामरान के रूप में हुइ है. वहीं मोहम्मद तालिब जख्मी हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए बाराहाट के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसे बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन