ePaper

UP Election Results: RLD ने प्रदेश और जिला सहित सभी फ्रंटल संगठनों को किया भंग, 21 मार्च को लखनऊ में बैठक

Updated at : 14 Mar 2022 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election Results: RLD ने प्रदेश और जिला सहित सभी फ्रंटल संगठनों को किया भंग, 21 मार्च को लखनऊ में बैठक

UP Election Results 2022: रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर यूपी की प्रदेश, क्षेत्रीय और जिले के साथ सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया गया है. अलीगढ़ में रालोद एक भी सीट नहीं जीत पाई.

विज्ञापन

UP Election Results 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में परिणाम आने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर यूपी की प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला के साथ सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया गया है. यूपी विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा होली बाद 21 मार्च को लखनऊ में होगी. अलीगढ़ में रालोद एक भी सीट नहीं जीत पाई.


Also Read: UP Election Results 2022: अलीगढ़ में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, सपा-रालोद गठबंधन रहा बेअसर
रालोद की प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला, फ्रंटल संगठन भंग

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर रालोद की उत्तर प्रदेश इकाई को भंग कर दिया गया है. साथ ही क्षेत्रीय व जिला स्तर की सभी इकाइयों सहित फ्रंटल संगठनों को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. राष्ट्रीय लोक दल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई. यूपी विधानसभा चुनाव में रालोद को मिली हार की समीक्षा 21 मार्च को लखनऊ में होगी.

Also Read: Hathras Election results 2022: हाथरस की दो विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा, एक रालोद ने जीती
अलीगढ़ जिले में रालोद के हारे तीनों प्रत्याशी

यूपी विधानसभा चुनाव में अलीगढ़ जनपद की खैर इगलास और बरौली विधानसभा से रालोद प्रत्याशी उतारे गए थे. इगलास से वीरपाल सिंह दिवाकर, खैर से पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, बरौली से पूर्व विधायक प्रमोद गौड को भाजपा प्रत्याशियों ने हरा दिया.

चुनाव हारे, लेकिन हिम्मत नहीं- रालोद जिलाध्यक्ष

रालोद के अलीगढ़ जिला अध्यक्ष कालीचरण सिंह ने कार्यकारिणी भंग होने पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रदेश की कार्यकारिणी भंग कर दी है. जिले की कार्यकारिणी भंग कर दी है. 21 मार्च को लखनऊ में चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक होगी. इसमें हार का कारण व संगठन को लेकर चर्चा होगी. हम चुनाव जरूर हारे हैं, मगर हिम्मत नहीं.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola