रवीना टंडन संग अक्षय कुमार ने कर ली थी सगाई... इस कारण शादी से कुछ दिन पहले टूटा रिश्ता
Published by : Ashish Lata Updated At : 08 May 2023 5:40 PM
रवीना टंडन और अक्षय कुमार को सालों बाद एक साथ एक अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया. दोनों एक दूसरे संग चिटचैट करते देखे गए. बता दें कि रवीना और अक्षय किसी जमाने में लवबर्ड्स हुआ करते थे. आईये जानते हैं उनकी लवस्टोरी के बारे में...
रवीना टंडन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. कौन भूल सकता है, बारिश में नाचती पीली साड़ी वाली एक्ट्रेस, टिप टिप बरसा पानी गाती हुई…रवीना टंडन की खूबसूरती ने पर्दे पर आग लगा दी थी. उनके साथ इस गाने में अक्षय कुमार भी थे. दोनों की लव स्टोरी काफी फेमस है. हालांकि ये रिश्ता किसी वजह से टूट गया और बाद में कभी ये दोनों एक साथ नहीं देखे गए. अब सालों बाद स्टाइल अवॉर्ड्स में रवीना और अक्षय को एक ही स्टेज शेयर करते देखा गया. दोनों की केमिस्ट्री ने स्टेज पर आग लगा दी.
अक्षय कुमार और रवीन टंडन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था और 90 के दशक की शुरुआत में उनकी डेटिंग की अफवाहें जोरों पर थीं. यह भी खबर आई थी कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. अक्षय और रवीना दोनों अपने करियर के टॉप पर थे और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पूरी तरह से हिट थी. उनका प्यार 1994 में फिल्म मोहरा की रिलीज के साथ शुरू हुआ. बाद में दोनों एक दूसरे संग काफी सीरियस हो गए थे. जब हर कोई रवीना टंडन और अक्षय कुमार से अपनी शादी की घोषणा की उम्मीद कर रहा था, तभी चीजों ने एक बदसूरत मोड़ ले लिया और दोनों का ब्रेकअप हो गया.
अक्षय कुमार और रवीना टंडन दोनों ने इस बात को स्वीकार किया था कि वे सगाई कर चुके थे. रवीना ने एक बार साझा किया था कि दोनों की सगाई धूमधाम के साथ हुई थी. उन्होंने कहा था कि उनका परिवार दिल्ली से आया था और सभी लोगों ने सभी रस्में की थी. उन्होंने कहा कि मेरी सगाई किसी ऐसे व्यक्ति से हुई थी जिसे मैं जानता थी. हालांकि बाद में मैंने अपने करियर को चुना और मैं अब खुश हूं. बता दें कि 1998 में अक्षय कुमार और रवीना टंडन अलग हो गए थे.
Also Read: शहनाज गिल संग डेटिंग की खबरों पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सबको ड्रामा क्रिएट…
मोस्ट स्टाइलिश मैन 2023 अवॉर्ड शो में बीते दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की थी. हालांकि जिसने पूरी लाइमलाइट बटौरी, वो अक्षय कुमार और रवीना टंडन थे. एक्स लवबर्ड्स को एक बार फिर साथ में देखा गया. इन्होंने स्टेज शेयर किया और एक दूसरे संग हंसी मजाक भी की. रवीना ने स्टेज पर अक्षय को अवॉर्ड भी दिया. दोनों बाद में भी एक दूसरे संग चिटचैट भी करते देखें गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










