ePaper

Rashifal: 5 राशियों के लिए सोमवार का दिन रहेगा भाग्यशाली, जानें कैसा बितेगा आपका आज का दिन...

Updated at : 02 Nov 2020 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
Rashifal: 5 राशियों के लिए सोमवार का दिन रहेगा भाग्यशाली, जानें कैसा बितेगा आपका आज का दिन...

Aaj ka rashifal 02 November 2020, Mesh, Aries, Vrishabh, Taurus, Mithun, Gemini, Kark , Cancer, Singh, Leo, Kanya /Virgo, Tula, Libra, Vrishchik, Scorpio, Dhanu, Sagittarius, Makar, Capricorn, Kumbh, Aquarius, Meen, Pisces राशिवालों के लिए 02 नवंबर वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार मंथली राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे सप्ताह की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

मेष- पारिवारिक आयोजन में शामिल होंगे. कार्य सफल रहेंगे. चिंता तथा तनाव कम होंगे. व्यवसाय में नई पहल करेंगे. घर में प्रसन्नता रहेगी. कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक रहेगी. कोशिशें सफल रहेंगी. कार्य में समर्पण रहेगा. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी.

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: मैरून

वृष- कार्य की प्रशंसा होगी. व्यवसाय प्रगति पर रहेगा. यात्रा सफल रहेगी. आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. संतान से शुभ सूचना प्राप्त होगी. भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी.

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: भूरा

मिथुन: विवाद को बढ़ावा ना दें. क्रोध करने से बचें. कार्य में अवरोध उत्पन्न होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. फालतू खर्च की अधिकता रहेगी. जल्दबाजी में कार्य करने से बचें. परिवार में तनाव रहेगा. वाणी में संयम रखें. वरिष्ठों की सलाह को नजर अंदाज ना करें.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: लाल

कर्क: नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी. बड़ा लाभ होगा. कार्य के नये अवसर प्राप्त होंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. आय में वृद्धि होगी. घर-बाहर कार्य में सामंजस्य बना रहेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: सफेद

सिंह: बाधा दूर होगी. दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें. चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. लापरवाही ना करें. वस्तुएं संभालकर रखें. आय के अन्य साधन प्राप्त होंगे. व्यवसाय में प्रगति होगी. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: ग्रे

कन्या: थकान महसूस होगी. शारीरिक मेहनत अधिक रहेगी. योजना सफल होगी. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है. व्यापार में नये अनुबंध बनेंगे. कार्य का विस्तार होगा. आय में वृद्धि होगी. शत्रुपक्ष से सावधान रहें. दापंत्य जीवन मधुर रहेगा.

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: भूरा

तुला: पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. दूसरे को दिया गया धन प्राप्त होगा. व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी. बैंक से सबंधित कार्य बिना बाधा के पूर्ण होंगे. धनलाभ होगा. मित्रों से मिलना होगा. उपहार प्राप्त होगा. घर से संबंधित वस्तु की खरीदारी करेंगे.

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: हल्का पीला

वृश्चिक: आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. रुका धन प्राप्त होगा. प्रयास सफल होंगे. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नये संबंधों के प्रति सतर्क रहें. जरुरी कार्य बिना विलंब आसानी से पूर्ण होंगे. मानसिक शांति प्राप्त होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा.

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: लाल

धनु: कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा. सहकर्मी का सहयोग मिलेगा. कार्य में सफलता प्राप्त होगी. मुश्किल कार्य भी आसानी से बनेंगे. व्यापार में साझेदारी करने से बचें. हानि हो सकती है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: नीला

मकर: परिवार के साथ छोटी यात्रा पर जाने की योजना बनायेंगे. कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यापार का विस्तार करेंगे. सोचे हुए कार्यों में विलंब हो सकता है. धैर्य बना कर रखें. आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. वाहन की खरीदारी करेंगे. मन प्रसन्न होगा.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: हरा

कुंभ: नये लोगों से मिलना होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. भवन निमार्ण के कार्य में प्रगति होगी. अचानक नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी. व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी. पिता से सहयोग प्राप्त होगा. निवेश करना फलदायक रहेगा.

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: काला

मीन: आकास्मिक धन लाभ होगा. व्यापार में मनमुताबिक उन्नति होगी. नए कार्यों से जुड़ेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. धार्मिक कार्य में शामिल होंगे. मानसिक शांति प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी. पदोन्नति के योग बनेंगे.

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: बैंगनी

Rashifal posted by : Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola