ePaper

Ranveer Singh के Birthday पर होने वाला है बड़ा धमाका, हो सकती है Alia Bhatt के साथ इनकी 'प्रेम कहानी' की घोषणा

Updated at : 05 Jul 2021 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
Ranveer Singh के Birthday पर होने वाला है बड़ा धमाका, हो सकती है Alia Bhatt के साथ इनकी 'प्रेम कहानी' की घोषणा

Alia Bhatt and Ranveer Singh will be seen in Karan Johar's Prem Kahani, on Ranveer Singh's birthday film may announce: रणवीर सिंह जुलाई को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं. खबरों की मानें तो करण जौहर अपनी आने वाली फिल्म, जो एक रोमांटिक लव स्टोरी होने वाला है की घोषणा कर सकते हैं. आलिया भट्ट (Aalia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बार फिर फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. खबर है कि यह जोड़ी करण जौहर की फिल्म के लिए साइन किए गए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का नाम प्रेम कहानी (Prem Kahani) होगा. वैसे तो फिल्म मई के महीने में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार थी. लेकिन कोविड महामारी ने निर्देशक करण जौहर की प्लानिंग पर पानी फेर दिया.

विज्ञापन

रणवीर सिंह जुलाई को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं. खबरों की मानें तो करण जौहर अपनी आने वाली फिल्म, जो एक रोमांटिक लव स्टोरी होने वाला है की घोषणा कर सकते हैं. आलिया भट्ट (Aalia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बार फिर फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. खबर है कि यह जोड़ी करण जौहर की फिल्म के लिए साइन किए गए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का नाम प्रेम कहानी (Prem Kahani) होगा. वैसे तो फिल्म मई के महीने में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार थी. लेकिन कोविड महामारी ने निर्देशक करण जौहर की प्लानिंग पर पानी फेर दिया.

दो अपोजिट किरदारों की लव स्टोरी होगी प्रेम कहानी

बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से लिखे गए एक रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता एक हटकर लेकिन रिलेटेड टाइटल की तलाश में थे और तभी उनको प्रेम कहानी नाम पसंद आया है. फिल्म पूरी तरह से दो अपोजिट किरदारों की लव स्टोरी है. इसमें दर्शकों को पुराने करण जौहर की एक झलक मिलेगी। जो कि अपनी फिल्मों से केवल खुशियां फैलाने और दर्शकों को एक फेरीटेल वर्ल्ड में ले जाने का काम करते हैं.

कल सुबह करण की नई फिल्म का ऐलान

निर्देशन में लौटने के अपने फैसले का खुलासा करते हुए फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट लिखा, यह एक नई यात्रा की शुरुआत है और मेरे घर वापस आने का रास्ता है, मेरी पसंदीदा जगह पर वापस जाने का समय आ गया है,यह लेंस के पीछे से कुछ शाश्वत प्रेम कहानियां बनाने का समय है.प्यार और परिवार की जड़ों में डूबी एक बहुत ही खास कहानी. कल सुबह 11 बजे मेरी अगली फिल्म की घोषणा होगी.

https://www.instagram.com/p/CQ8gVC_p0wK/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9ccffbb2-aaa9-4c26-87aa-a8002df85e07

पांच साल बाद निर्देशन की कुर्सी संभालने वाले हैं करण

करण प्रेम कहानी से पहले आखिरी बार रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल लेकर आए थे जो कि रोमांटिक जोनर की थी. अब पांच साल बाद, करण की रोमांटिक जोनर में निर्देशक के रूप में वापसी होगी. पहले भी करण कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माय नेम इज खान और स्टूडेंट ऑफ दी ईयर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं. इसके अलावा वो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर ‘सूर्यवंशी’ और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola