Randeep Hooda: घुड़सवारी के दौरान बेहोश होकर गिरे एक्टर रणदीप हुड्डा, लगी गंभीर चोट, जानें पूरा मामला

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Jan 2023 7:48 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा को लेकर बड़ी खबर आ रही है. खबरों की मानें तो एक्टर हॉर्स राइडिंग करते समय बेहोश होकर नीचे गिर गए. बता दें कि इन दिनों वो अपनी वेब सीरीज 'कैट' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है.

विज्ञापन

Randeep Hooda Injured: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सावरकर को लेकर चर्चा में है. इस बीच एक्टर को लेकर बड़ी खबर आ रही है. खबरों की मानें तो एक्टर अचानक हॉर्स राइडिंग करते समय बेहोश होकर नीचे गिर गए. इसमें एक्टर को गंभीर चोट आई है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि ये घटना कुछ दिन पहले की है और एक्टर को बेड रेस्ट की सलाह डॉक्टर ने दी है.

घुड़सवारी करते हुए गिरे रणदीप हुड्डा

दरअसल, कुछ दिन पहले रणदीप हुड्डा के साथ ये हादसा हुआ. रणदीप घुड़सवारी करते हुए बेहोश होकर गिर गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट है. हालांकि इसके बारे में और ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन फैंस को जब ये खबर पता चलेगी तो यकीनन वो उनके लिए परेशान होंगे. लेकिन फिलहाल एक्टर ठीक है.

https://www.instagram.com/p/CgjaGuxBkdu/
इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ की शूटिंग के समय भी रणदीप हुड्डा को गंभीर चोट लग गई थी. एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट आई थी. इसके अलावा एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. पिछले साल एक्टर ने एक्ट्रेस ने लिन लैशराम के साथ तसवीरें पोस्ट कर फैंस को बता दिया था कि वो उन्हें डेट कर रहे है. बता दें कि लिन रंगून, ओम शांति ओम और मैरी कॉम जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है.

Also Read: रणदीप हुड्डा ने Mary Kom फेम लिन लैशराम के साथ किया रिलेशनशिप कंफर्म, जानिए कौन है ये हसीना

रणदीप हुड्डा की आने वाली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा हाल ही में नेटफ्लिक्स के ओरिजिनल वेब सीरीज ‘कैट’ में नजर आए थे. इस सीरीज में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है. इसके अलावा रणदीप फिल्म ‘सावरकर’ के लिए काफी मेहनत कर रहे है. इस रोल में फिट बैठने के लिए वो 22 किलो वजन घटा रहे है. इसका पोस्टर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola