ePaper

Alia Ranbir Reception:रणबीर-आलिया नहीं देंगे ग्रैंड रिसेप्शन! इन लोगों के लिए कपल होस्ट करेंगे खास पार्टी

Updated at : 16 Apr 2022 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
Alia Ranbir Reception:रणबीर-आलिया नहीं देंगे ग्रैंड रिसेप्शन! इन लोगों के लिए कपल होस्ट करेंगे खास पार्टी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद हर कोई उनके ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का इंतजार कर रहा है. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो रणबीर और आलिया कोई ग्रैंड रिसेप्शन नहीं कर रहे है.

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Reception: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के शादी की तसवीरें लगातार सामने आ रही हैं. हर एक फोटो पर फैंस अपना दिल हार जाते है. उनकी शादी के जश्न की फोटोज काफी शानदार और खूबसूरत है. दुल्हन बनी आलिया की मुस्कुराहट बस देखते ही बनती है. अब उनके चाहने वालों को उनके रिसेप्शन का इंतजार है. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो कपल रिसेप्शन नहीं करने वाले है.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद हर कोई उनके ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का इंतजार कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दोनों अपनी शादी की पार्टी अपार्टमेंट वास्तु में 16 को करने वाले है. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करने वाले है और इसके लिए जमकर तैयारी की जा रही है.

https://www.instagram.com/p/CcYPWN7q1Uz/

अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कोई ग्रैंड रिसेप्शन नहीं कर रहे है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल अपने घर वास्तु में एक छोटा सा समारोह का आयोजन करेंगे. इस इंटिमेट फंक्शन में कपूर और भट्ट खानदान के करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही होंगे. इसमें रणबीर और आलिया के करीबी दोस्त, फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल होंगे.

https://www.instagram.com/p/CcVcf8zKlPJ/

गौरतलब है कि पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कोलाबा के ताज होटल में शानदार पार्टी करने वाले है. लेकिन ऐसा नहीं है. वहीं, नीतू कपूर ने भी एक इंटरव्यू में जब रिसेप्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘आप सब खुश रहना और आलिया और रणबीर को खुशियां, उन्हें ऑल द बेस्ट कहना. हो गया सब कुछ, अभी आप सब आराम से सो जाओ.’

https://www.instagram.com/p/CcVXto2sydQ/

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के सामने सात फेरे लिए. आलिया ने तसवीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आज मैं अपने दोस्तों और परिवार के साथ घर पर अपने पसंदीदा जगह पर, जहां हमने 5 साल के रिश्ते को साथ निभाया, हमने शादी कर ली.

Also Read: नीतू कपूर ने शेयर की परफेक्ट फैमिली फोटो, रणबीर कपूर- आलिया भट्ट के साथ नजर आए महेश भट्ट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola