राम के नाम पर आध्यात्मिक ऐप्स की बढ़ गई ट्रैफिक, पूजा सामग्री की होम डिलीवरी भी बढ़ी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Jan 2024 5:27 PM

विज्ञापन

राम मंदिर उद्घाटन को लेकर पिछले कुछ दिनों से पूरा देश राम-मय हो गया है. इस मौके के लिए एक अलग ही माहौल बना है. जनमानस में अपार उत्साह है. इसका सीधा लाभ आध्यात्मिक ऐप्स को भी मिल रहा है. राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर उत्साहित लोग आध्यात्मिक ऐप्स की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं.

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir News : अयोध्या स्थित राम मंदिर में आज, यानी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, आकाश अंबानी सहित देशभर की जानी-मानी हस्तियां इस आयोजन में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंच रही हैं. राम मंदिर उद्घाटन को लेकर पिछले कुछ दिनों से पूरा देश राम-मय हो गया है. इस मौके के लिए एक अलग ही माहौल बना है. जनमानस में अपार उत्साह है. इसका सीधा लाभ आध्यात्मिक ऐप्स को भी मिल रहा है. राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर उत्साहित लोग आध्यात्मिक ऐप्स की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं.

आध्यात्मिक प्लैटफॉर्म्स पर ट्रैफिक बढ़ा

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली स्थित स्टार्टअप वामा के सह-संस्थापक मनु जैन कहते हैं कि जैसे नोटबंदी के बाद पेटीएम को फायदा हुआ था, कुछ उसी तरह का समय अब आध्यात्मिक ऐप्स के लिए है और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह इस क्षेत्र का सबसे बड़ा कार्यक्रम है. उन्होंने कहा कि इस महीने उनके प्लैटफॉर्म पर ट्रैफिक में 35 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया है. श्रीमंदिर और उत्सव ऐप सहित ऐसी अन्य ऐप्स को भी ऐसा फायदा मिल रहा है.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: रामलला के वीआईपी दर्शन, दान और प्रसाद के नाम पर SCAM… एक क्लिक से खाली हो जाएगा अकाउंट

पूजा सामग्रियों की होम डिलीवरी भी बढ़ी

अयोध्या राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर डेवलप हुए इस ट्रेंड को देखते हुए निवेशकों का मानना है कि राम मंदिर के कार्यक्रम के बाद इस बाजार में विकास की संभावनाएं जगी औरव खुली हैं. आनेवाले दिनों में ऐसे अवसरों के बीच इसमें तेज वृद्धि देखने को मिल सकती है.

ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स भी हुए एक्टिव

राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर आध्यात्मिक ऐप्स के साथ ही साथ, बिगबास्केट, जेप्टो, ब्लिंकिट और स्विगीइंस्टामार्ट जैसे क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म भी इस अवसर का लाभ उठाने से वंचित रहना नहीं चाहते. इन ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स ने अपने प्लैटफॉर्म पर अगरबत्ती, नारियल, मिठाई और दीयों जैसी पूजा सामग्रियों की अलग कैटेगरी बना डाली है.

Also Read: अयोध्या धाम राम मंदिर में घर बैठे जलाएं दीपक, इस ऐप के जरिये वर्चुअली करें प्रभु का स्वागत

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola