Raj Kundra Case LIVE: राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर 29 जुलाई को होगी सुनवाई
Raj Kundra Case LIVE Updates: पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra Case) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उनकी 27 जुलाई तक कस्टडी बढ़ा दी थी. आज इस मामले पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
राज कुंद्रा को कोई अंतरिम राहत नहीं
पोर्नोग्राफी मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी और मामले के जांच अधिकारी को सुनवाई के दौरान मौजूद रहने को कहा है.
उमेश कामत ने राज कुंद्रा मामले में उन्हें खींचे जाने के लिए कानूनी रास्ता अपनाया
अभिनेता उमेश कामत ने अपने एक बयान में कहा है कि उन्हें “व्यवसायी राज कुंद्रा से संबंधित विवाद में अनावश्यक रूप से घसीटा गया है.” राज कुंद्रा और उनके सहयोगी श्री उमेश कामत, जो संयोग से मेरा नाम साझा करते हैं, उन पर कथित तौर पर अश्लील सामग्री बनाने और बनाने का आरोप लगाया गया है. जबकि यह खबर विभिन्न समाचार चैनलों / मीडिया प्लेटफार्मों द्वारा बताई जा रही है, मेरे नाम और छवि को कलंकित किया जा रहा है. प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म/पोर्टल के रूप में मेरी तस्वीरें/तस्वीरें जो सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हैं, उनका राज कुंद्रा मामले में शामिल आरोपी के रूप में मेरा प्रतिनिधित्व करके दुरुपयोग किया जा रहा है,” अभिनेता ने कहा, “मैंने उचित कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है. सभी जिम्मेदार संस्थाओं के खिलाफ.”
राज कुंद्रा की जमानत अर्जी पर कल होगी सुनवाई
राज कुंद्रा के वकील जमानत के लिए हाईकोर्ट जा रहे हैं. राज की जमानत अर्जी पर कल सुनवाई होगी. बता दें कि 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को देर रात गिरफ्तार किया था.
शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को राहत
शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है. मुबंई पुलिस को कोर्ट ने 20 सितंबर तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं करने का दिया निर्देश दिए हैं.
पूछताछ से पहले शर्लिन चोपड़ा ने उठाया ये कदम
आज शर्लिन चोपड़ा को मुंबई क्राइम की प्रोपर्टी सेल ने समन जारी किया हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने पूछताछ से पहले ही बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए