Raj Kundra Case में मिस्ट्री वॉल और शिल्पा शेट्टी के बयान तक, पढ़ें 5 बड़े Update
Raj Kundra Case LIVE Updates: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra Case) के पॉर्नोग्रापी केस में नये खुलासे हो रहे है. पुलिस ने एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पूछताछ के लिए समन भेजा था. लेकिन गहना ने ये कहते हुए कोर्ट में पेश होने से मना कर दिया कि वो अभी भोपाल में है.
राज कुंद्रा के दूसरे एप्स को भी खंगाल रही पुलिस
मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि वह कथित तौर पर राज कुंद्रा के दो-तीन दूसरे एप के लिंक की जांच कर रही है जो अश्लील कंटेंट स्ट्रीम करते हैं. बता दें कि राज कुंद्रा पर अपनी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज के जरिए अश्लील ऐप हॉटशॉट्स चलाने का आरोप है. एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, हॉटशॉट्स को प्ले स्टोर से हटाए जाने के बाद पुलिस का मानना है कि राज ने कुछ और एप भी सेट किए हैं. वे अब कथित तौर पर उसी की जांच कर रहे हैं.
कल होगी राज कुंद्रा की याचिका पर सुनवाई
राज कुंद्रा के वकील ने खुलासा किया है कि उनकी जमानत याचिका पर कल हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.
सुनील पाल का आया ये रिएक्शन
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर कॉमेडियन सुनील पाल ने अपना रिएक्शन दिया है. सुनील कहते है, ‘जो हुआ, वह होना था और यह जरूरी था. मैं यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वेब सीरीज हो या दूसरी जगह, बड़े लोग वहां सेंसरशिप ना होने का फायदा उठा रहे हैं. इन दिनों जो वेब सीरीज बन रही हैं, उन्हें घर पर नहीं देखा जा सकता है.’
करण कुंद्रा को सता रहा ये डर
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद करण कुंद्रा अपनी छवि को लेकर चिंतित हैं. दरअसल उनका सरनेम भी कुंद्रा है. एक्टर का कहना है कि, ‘लोग सोचेंगे कि मुझे पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया’
राहुल वैद्य ने राज कुंद्रा मामले पर कही ये बात
सिंगर राहुल वैद्य हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुए, जहां पैपराजी ने उनसे राज कुंद्रा के बारे में पूछा. इस बारे में राहुल ने कहा, मैं इस मामले में कोई कमेंट नहीं करना चाहता. मैं बस यही उम्मीद करना चाहता हूं कि सब खुश रहें. मुझे उम्मीद है कि कोई भी विवाद में नहीं पड़ेगा, कोविड के कारण पहले से ही हर कोई टेंशन में है. मुझे उम्मीद है कि ये विवाद जल्द खत्म हो जाएगा, सबको काम मिल जाएगा और जल्द से जल्द खुशियां हमारे बीच होंगी. माना कि यह मुश्किल है लेकिन सबको पॉजिटिव अप्रोच रखना होगा.
फ्लोरा सैनी ने राज कुंद्रा से बातचीत की बात से किया इनकार
एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी का नाम राज कुंद्रा केस से जोड़ा जा रहा है. बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरा ने कहा कि मैंने राज कुंद्रा से कभी बातचीत नहीं की. चैट में अन्य नामों का भी उल्लेख किया गया, शायद उन अभिनेत्रियों का जिन्होंने बोल्ड सीन किए. चूंकि मैं एक फिल्मी परिवार से नहीं हूं, इसलिए मुझसे बिना जांचे-परखे मेरा नाम इस मामले में घसीटना ठीक नहीं. क्या ये लोग पोर्न स्कैंडल में महिला का नाम घसीटने की गंभीरता को समझते हैं?
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए