इस वजह से दिल्ली में बना इंद्रधनुष, आप भी देखें मनमोहक तस्वीरें

Updated at : 16 Oct 2020 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
इस वजह से दिल्ली में बना इंद्रधनुष, आप भी देखें मनमोहक तस्वीरें

सेंट्रल पार्क इलाके में पानी का छिड़काव किया जा रहा था तो आसमान में अद्भुत नजारा दिखा. पानी के छिड़काव की वजह से आसमान में इंद्रधनुष बन गया.

विज्ञापन
undefined

धूप खिली थी. जब वाहन से पानी का छिड़काव किया गया तो सूरज की रोशनी पानी की बूंदों में पड़ते ही इंद्रधनुष बन गया. बेमौसम इंद्रधनुष का नजारा देखे बिना लोग रह नहीं सके.

undefined

दिल्ली के सेंट्रल पार्क में जब पॉल्युशन को कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया गया तो आसमान सतरंगी रंग में रंग गया.

undefined

दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण की गंभीरता का अंदाजा है. यही वजह है कि लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है.

undefined

राजधानी दिल्ली में प्रत्येक साल सर्दियों में प्रदूषण की समस्या विकराल हो जाती है. प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा होता है कि कई मीटर तक कुछ नहीं दिखता.

undefined

राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट के एक छोर से दूसरे छोर तक कुछ नहीं दिखता. सबकुछ धुंधला सा दिखाई पड़ता है.

undefined

प्रदूषण की वजह से आसमान का कभी-कभी नजारा देख पाने वाले दिल्ली को लोग इंद्रधनुष देखकर रोमांचित हो उठे.

undefined

दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए अलग-अलग इलाकों में पानी का छिड़काव करने का निर्देश जारी किया है

Posted By- Suraj Thakur

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola