ePaper
Live Updates

Prayagraj Election Result 2022: प्रयागराज में बीजेपी गठबंधन ने जीती 8 सीटें, BSP का नहीं खुला खाता

Updated at : 11 Mar 2022 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
Prayagraj Election Result 2022: प्रयागराज में बीजेपी गठबंधन ने जीती 8 सीटें, BSP का नहीं खुला खाता

Prayagraj Election Results 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम 10 मार्च को घोषित हुआ. इसके मुताबिक, प्रयागराज की 12 सीटों में 8 सीटों पर बीजेपी गठबंधन तो 4 सीटों पर सपा को जीत मिली.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:35 PM. 10 Mar 227:35 PM. 10 Mar

प्रयागराज की 12 सीटों पर जीते प्रत्याशी

  1. मेजा– सपा के संदीप पटेल ने जीत दर्ज की.

  2. शहर पश्चिमी- बीजेपी के सिद्धार्थनाथ सिंह ने एक बार फिर ऋचा सिंह को हराया.

  3. प्रतापपुर- सपा की विजमा यादव ने जीत दर्ज की.

  4. करछना – निषाद पार्टी के प्रत्याशी पीयूष रंजन निषाद ने जीत दर्ज की.

  5. फाफामऊ- भाजपा के गुरु प्रसाद मौर्य ने जीत दर्ज की.

  6. बारा- भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के वाचस्पति ने जीत दर्ज की.

  7. कोरांव- बीजेपी के राजमणि कोल ने जीत दर्ज की.

  8. हंडिया- सपा के-हाकिम लाल बिंद ने जीत दर्ज की.

  9. इलाहाबाद शहर उत्तरी- बीजेपी के हर्षवर्धन बाजपेयी को जीत मिली.

  10. इलाहाबाद शहर दक्षिणी- बीजेपी के नंद गोपाल गुप्ता नंदी को जीत मिली.

  11. सोरांव- सपा की गीता पासी जीती.

  12. फूलपुर- बीजेपी के प्रवीण पटेल जीते.

7:35 PM. 10 Mar 227:35 PM. 10 Mar

कोरांव से राजमलि कोल दोबारा बने विधायक

कोरांव विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजमणि कोल ने सपा प्रत्याशी रामदेव निडर को 10 हजार से अधिक मतों से हराया. राजमणि कोल बीजेपी के टिकट पर दूसरी बार विधायक बने. 2017 में भी राजमणि कोल ने बीजेपी के टिकट पर बड़ी जीत दर्ज की थी.

7:35 PM. 10 Mar 227:35 PM. 10 Mar

हंडिया से जीते सपा प्रत्याशी हाकिम लाल बिंद

प्रयागराज जिले की हंडिया सीट से सपा प्रत्याशी हाकिम लाल बिंद ने जीत दर्ज की. उन्होंने बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत सिंह को 3 हजार से अधिक मतों से हराया. हाकिल लाल बिंद दूसरी बार विधायक बने हैं.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

हंडिया विधानसभा सीट पर सपा ने बनायी बढ़त 

हंडिया विधानसभा सीट से सपा के हकीम लाल बिंद 52 हजार 839 वोट पाकर पहले नंबर पर हैं. वहीं, निषाद पार्टी के प्रशांत सिंह 47 हजार 351 मत पाकर दूसरे नंबर पर हैं.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

मेजा सीट पर सपा ने बनायी बढ़त

मेजा विधानसभा सीट पर सपा ने बढ़त बना ली है. 20 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी नीलम करवरिया को 56 हजार 465 वोट प्राप्त किये. जबकि सपा प्रत्याशी संदीप सिंह को 58 हजार 432 मतों से हराया.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

मेजा सीट पर सपा- बीजेपी में कड़ी टक्कर

18 राउंड की मतगणा के बाद बीजेपी प्रत्याशी नीलम करवरिया को 52 हजार 456 मत मिले हैं. जबकि सपा प्रत्याशी संदीप सिंह 50 हजार 477 मत मिले हैं.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

केशव प्रसाद मौर्य एक हजार वोटों से आगे

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट पर एक हजार वोट से आगे हो गए हैं. अभी तक वो पल्लवी पटेल से पीछे चल रहे थे.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

18 वें राउंड की मतगणना के बाद ‘नंदी’ आगे

प्रयागराज शहर दक्षिण सीट पर 18वें राउंड में नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ आगे चल रहे हैं. उन्हें 62, 151 मत पड़े मिले. वहीं, रईस शुक्ला को 46 हजार 420 मत मिले.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

उत्तरी विधानसभा से हर्षवर्धन बाजपेई आगे

प्रयागराज की उत्तरी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी हर्षवर्धन बाजपेई आगे चल रहे हैं. उन्हें, 24 हजार 810 मत मिले हैं. जबकि सपा प्रत्याशी संदीप को 11, 483 मत मिले हैं. कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह को महज 4673 मत मिले हैं.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

फूलपुर में बीजेपी प्रत्याशी आगे

फूलपुर में 7 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण पटेल 21 हजार 758 वोट पाकर सबसे आगे हैं. उनको सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो 21174 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

सिराथू सीट पर केशव प्रसाद मौर्य पीछे

कौशांबी की सिराथू विधानसभा में पांचवें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. सपा गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल बीजेपी प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य से 6 हजार वोटों से आगे हो गई हैं.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

बारा से वाचस्पति आगे

बारा विधानसभा की नौवे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी गठबंधन के प्रत्याशी वाचस्पति आगे चल रहे हैं. उन्हें 28 हजार 706 मत मिले हैं जबकि सपा प्रत्याशी को 24 हजार 492 मत मिले हैं.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

बीजेपी के सिद्धार्थनाथ सिंह आगे

इलाहाबाद पश्चिमी सीट से बीजेपी के सिद्धार्थनाथ सिंह आगे चल रहे हैं. सिद्धार्थनाथ को 23 हजार 259 और ऋचा सिंह को 16 हजार 424 मत मिले हैं.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

सोरांव में गीता पासी आगे

सोरांव से सपा की गीता पासी आगे हैं. वही, करछना सीट से उज्ज्वल रमण सिंह आगे चल रहे हैं. वहीं प्रयागराज दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के छठे राउंड के बाद नंद गोपाल गुप्ता नंदी 21,955 वोट पाकर आगे चल रहे हैं. रईश चंद शुक्ला को 16, 040 मत मिला है. जबकि फूलपुर से प्रवीण पटेल आगे हैं. मेजा से नीलम करवरिया पीछे चल रही हैं.

Agra Election Results 2022 LIVE: सिरसागंज में हरिओम यादव पीछे, जानें रुझानों में किस मिल रही बढ़त

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

हर्षवर्धन, नंदी और सिद्धार्थनाथ सिंह चल रहे आगे

प्रयागराज की इलाहाबाद उत्तर सीट से हर्षवर्धन बाजपेई, इलाहाबाद दक्षिण से नंद गोपाल गुप्ता नंदी, इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थनाथ सिंह आगे चल रहे हैं,

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

फाफामऊ से बीजेपी के गुरु प्रसाद मौर्य आगे

Prayagraj Election Result 2022: प्रयागराज में बीजेपी गठबंधन ने जीती 8 सीटें, BSP का नहीं खुला खाता
3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

प्रयागराज शहर पश्चिमी से सिद्धार्थनाथ सिंह आगे

प्रयागराज शहर पश्चिमी से सिद्धार्थ नाथ सिंह आगे हैं. उन्हें ऋचा सिंह कड़ी टक्कर दे रही हैं.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

बारा से वाचस्पति मिश्र आगे

बारा से वाचस्पति, कोरांव से रामदेव निडर और करछना से उज्ज्वल रमण सिंह आगे चल रहे हैं. उज्ज्वल रमण सिंह दो हजार मतों से आगे चल रहे हैं.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

प्रयागराज की 12 सीटों में से 8 पर बीजेपी का कब्जा

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में प्रयागराज की 12 सीटों में से 8 पर भाजपा का कब्जा था. जबकि बसपा को दो, सपा और अपना दल (सोनेलाल) को एक-एक एक सीट मिली थी.

UP Election Result 2022: बीजेपी को इन सीटों पर हमेशा मिली हार, इस बार होगा ‘चमत्कार’?

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

सिद्धार्थनाथ सिंह पीछे 

इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पीछे चल रहे हैं.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

प्रयागराज में मतगणना शुरू

प्रयागराज की 12 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान हुआ था. अब 10 मार्च यानी आज 8 बजे से मतगणना का काम शुरू हो गया है.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

प्रतापपुर विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- राकेश धर त्रिपाठी

  • सपा गठबंधन- विजमा यादव

  • बसपा- घनश्याम पांडे

  • कांग्रेस- संजय तिवारी

  • मतदान प्रतिशत- 56.02

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

इलाहाबाद शहर पश्चिमी विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- सिद्धार्थनाथ सिंह

  • सपा गठबंधन- ऋचा सिंह

  • बसपा- गुलाम कादिर

  • कांग्रेस- तसलीमुद्दीन

  • मतदान प्रतिशत- 51.20

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

इलाहाबाद शहर दक्षिणी विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’

  • सपा गठबंधन- रईस चंद्र शुक्ला

  • बसपा- देवेंद्र मिश्र नगरहा

  • कांग्रेस- अल्पना निषाद

  • मतदान प्रतिशत- 47.05

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

सोरांव विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- डॉक्टर जमुना प्रसाद

  • सपा गठबंधन- गीता पासी

  • बसपा- आनंद भारती

  • कांग्रेस- मनोज पासी

  • मतदान प्रतिशत- 57.56

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

हंडिया विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- प्रशांत सिंह ‘राहुल’

  • सपा गठबंधन- हाकिम लाल बिंद

  • बसपा- नरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना त्रिपाठी

  • कांग्रेस- रीना कुमार बिंद

  • मतदान प्रतिशत- 52

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

इलाहाबाद शहर उत्तरी विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- हर्षवर्धन बाजपेई

  • सपा गठबंधन- संदीप यादव

  • बसपा- संजय गोस्वामी

  • कांग्रेस- अनुग्रह नारायण सिंह

  • मतदान प्रतिशत- 39.56

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

करछना विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- पीयूष रंजन

  • सपा गठबंधन- उज्ज्वल रमण सिंह

  • बसपा- अरविंद कुमार शुक्ला

  • कांग्रेस- रिंकी पटेल

  • मतदान प्रतिशत- 57

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

बारा विधानसभा से प्रत्याशी और मतदान प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- वाचस्पति

  • सपा गठबंधन- अजय कुमार

  • बसपा- डॉ. अजय

  • कांग्रेस- मंजू संत

  • मतदान प्रतिशत- 58.50

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

कोरांव विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- राजमणि कोल

  • सपा- रामदेव निडर

  • बसपा- राजबलि जैसल

  • कांग्रेस- रामकृपाल

  • मतदान प्रतिशत- 58.28

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

मेजा विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- नीलम करवरिया

  • सपा- संदीप सिंह

  • बसपा- सर्वेश चंद्र तिवारी

  • कांग्रेस- शालिनी द्विवेदी

  • मतदान प्रतिशत- 56

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

फाफामऊ विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन- गुरु प्रसाद मौर्या

  • सपा गठबंधन- अंसार अहमद

  • बसपा- ओम प्रकाश

  • कांग्रेस- दुर्गेश पांडे

  • मतदान प्रतिशत- 56

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

फूलपुर विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा गठबंधन-प्रवीण पटेल

  • सपा गठबंधन- मुर्तजा सिद्दीकी

  • बसपा- रामतौलन यादव

  • कांग्रेस- सिद्धार्थनाथ मौर्या

  • मतदान प्रतिशत- 60.40

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

प्रयागराज की 12 सीटों के विधायक

  1. फाफामऊ : विक्रजीत मौर्य

  2. प्रतापपुर : मुर्तजा सिद्दीकी

  3. सोरांव : जमुना प्रसाद सरोज

  4. फूलपुर: प्रवीण पटेल

  5. हंडिया : हाकिल लाल बिंद

  6. इलाहाबाद शहर पश्चिमी : सिद्धार्थनाथ सिंह

  7. इलाहाबाद शहर उत्तरी : हर्षवर्धन बाजपेई

  8. इलाहाबाद शहर दक्षिणी : नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’

  9. मेजा : नीलम करवरिया

  10. करछना : उज्ज्वल रमण सिंह

  11. बारा: डॉ. अजय कुमार

  12. कोरांव: राजमणि कोल

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

2017 में बीजेपी ने 8 सीटें जीती थी

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में प्रयागराज की 12 सीटों में से 8 सीटेंं बीजेपी ने जीती थी. जबकि बसपा को दो, सपा और अपना दल (सोनेलाल) को एक-एक एक सीट मिली थी.

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

प्रयागराज की विधानसभा सीटें

  1. फाफामऊ

  2. प्रतापपुर

  3. सोरांव

  4. फूलपुर

  5. हंडिया

  6. इलाहाबाद शहर पश्चिमी

  7. इलाहाबाद शहर उत्तरी

  8. इलाहाबाद शहर दक्षिणी

  9. मेजा

  10. करछना

  11. बारा

  12. कोरांव

3:27 PM. 10 Mar 223:27 PM. 10 Mar

Prayagraj Election Results 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में सम्पन्न हो गया है. अब फैसले की बारी है. आज पता चलेगा कि जनादेश किस पार्टी की ओर गया है. प्रयागराज की 12 सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत का भी आज फैसला होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola