बरेली: बिजली कटौती ने छीना उपभोक्ताओं का सुकून,12 से 14 घंटे आपूर्ति ठप, पेयजल संकट भी बढ़ा

बरेली में बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं का सुकून छीन लिया है. शहरी क्षेत्र में हर दिन 12 से 14 घंटे की बिजली कटौती है. इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं. बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं के मोबाइल चार्ज नहीं हो पाते हैं. इसके साथ ही हर दिन सुबह को पेयजल आपूर्ति भी ठप रहती है.
बरेली : मौसम में बदलाव शुरू हो चुका है. लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है. जिसके चलते बिजली की मांग घटी है. मगर, इसके बाद भी यूपी के बरेली में बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं का सुकून छीन लिया है. बरेली के शहरी क्षेत्र में हर दिन 12 से 14 घंटे की बिजली कटौती है. इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं. बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं के मोबाइल चार्ज नहीं हो पाते हैं. इसके साथ ही हर दिन सुबह को पेयजल आपूर्ति भी ठप रहती है, लोगों को हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है. बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लाइन मैन, जेई, एसडीओ से लेकर अफसरों के सीयूजी फोन पर फोन मिलाते हैं. मगर, उनके फोन ही नहीं उठते. मंगलवार सुबह 4 बजे से शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है.
Also Read: बरेली नगर निगम ने सड़क पर कारोबार करने वालों पर कसा शिकंजा, रेत-बजरी विक्रेताओं से वसूला 20 हजार जुर्माना
बरेली के तापमान में बदलाव शुरू हो चुका है. यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान घटकर 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हालांकि, दिन में गर्मी का अहसास होता है.
शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं. मगर, शहर के रामपुर रोड की जागृति नगर कालोनी, आनंद विहार, रजा कालोनी, कर्मचारी नगर, कृष्ण काउंटी, महेशपुर, स्वालेनागर, शहमतगंज, शाहदाना, पुराना शहर, मढ़ीनाथ, हरुनगला, कृष्णनगर, सुभाषनगर, बदायूं रोड आदि इलाकों में सबसे अधिक बिजली कटौती हो रही है. बिजली आपूर्ति न होने पर उपभोक्ताओं के मोबाइल तक डिस्चार्ज हो जाते हैं. उन्हें इधर उधर मोबाइल चार्ज करने जाना पड़ता है.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सीयूजी फोन तुरंत उठाने के निर्देश दिए हैं. मगर, इसके बाद भी बरेली के अफसरों के सीयूजी फोन नहीं उठते हैं. बिजली विभाग के जेई, एसडीओ समेत किसी भी अफसर के फोन नहीं उठते हैं. इसलिए उपभोक्ता अपना दर्द भी नहीं सुना पाते हैं. मगर, उपभोक्ता बिजली आपूर्ति को लेकर एमवीवीसीएल की हेल्पलाइन 18001800440 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यहां से समस्या का समाधान हो सकता है.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




