गाजियाबाद में पुलिस ने ज्वैलर के साथ हुई लूट की घटना का किया खुलासा, मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Published by : Shweta Pandey Updated At : 06 Jul 2023 8:31 AM

विज्ञापन

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में 30 जून को एक ज्वैलर के साथ लूट हुई थी. पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही लूट का सभी सामान भी बरामद कर लिया गया है. आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश में लूटपाट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. इस बीच गाजियाबाद से लूट की घटना सामने आई है. जहां शालीमार गार्डन इलाके में 30 जून को एक ज्वैलर के साथ लूट हुई थी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है. दरअसल बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस और तीन बाइक सवार बदमाशों में मुठभेड़ हो गई. जिसमें पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई. जहां दो अभियुक्तों को गोली लग गई. जबकि एक फरार हो गया. लेकिन बाद में तीसरे अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

डीसीपी ने क्या बताया

डीसीपी ट्रांस हिंडन विवेक चंद्र यादव ने मीडिया से बताया तीनों अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया. इनसे लूट का सारा सामान बरामद कर लिया गया है. आरोपियों के पास से लूट के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं. 3 किलो 400 ग्राम चांदी और करीब 9.45 लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं. लूट का खुलासा करने वाली टीम को दस-दस हजार की नगद राशि इनाम दिया गया है. आरोपियों की पहचान भी हो गई है. जिसमें दो गौतमबुद्ध नगर और एक खोड़ा का रहने वाला है.

Also Read: गाजियाबाद में किशोरी से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने लगाया चोरी का आरोप, 3 गिरफ्तार

डीसीपी ने आगे बताया कि 30 जून को शालीमार गार्डन में एक ज्वेलर के साथ लूट की घटना कारित की गई थी. बुधवार को चेकिंग के दौरान 3 संदिग्ध एक बाइक से भाग रहे थे. पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में 2 अभियुक्तों को गोली लगी है और एक अन्य अभियुक्त फरार हो गया. हालांकि बाद में तीसरे अभियुक्त को भी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है. इनसे लूट का सामान बरामद किया गया है. फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola