ePaper

पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे PM मोदी, जानें क्या होगा किराया और रूट?

Updated at : 18 May 2023 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे PM मोदी, जानें क्या होगा किराया और रूट?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ट्रेन को दिन में एक बजे हरी झंडी दिखाकर पुरी स्टेशन से रवाना करेंगे. इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद पुरी स्टेशन पर उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन

कोलकाता/खड़गपुर/पुरी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ट्रेन को दिन में एक बजे हरी झंडी दिखाकर पुरी स्टेशन से रवाना करेंगे. इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद पुरी स्टेशन पर उपस्थित रहेंगे. उद्घाटन के दिन यह ट्रेन 02896 नंबर के साथ पुरी से हावड़ा के लिए खुलेगी. उद्घाटन के दिन ट्रेन हावड़ा स्टेशन पर रात 10.20 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन सप्ताह में गुरुवार को छोड़कर छह दिन चलेगी. 20 मई से इसका नियमित संचालन होगा. दक्षिण पूर्व रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से सुबह 6.10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी. वापसी में 22896 पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी से दोपहर 1.50 बजे प्रस्थान करेगी और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

ये होगा ट्रेन का रूट

16 कोच वाली यह ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केओन्झर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन के चालू होने से बंगाल के पर्यटकों और पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं को बहुत लाभ होगा. वर्तमान समय में हावड़ा-पुरी रूट पर सबसे तेज ट्रेन हावड़ा-पुरी शताब्दी है. इस ट्रेन को हावड़ा से पुरी पहुंचने में 7 घंटे 35 मिनट का समय लगता है, लेकिन वंदे भारत अपना सफर 6 घंटे 25 मिनट में पूरा करेगी. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस लग्जरी ट्रेन में कुल 16 डब्बे हैं. इनमें 14 इकोनॉमी एसी चेयरकार हैं और 2 कार्यकारी (एक्जिक्यूटिव) चेयरकार हैं. बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गपुर मंडल के डीआरएम मोहम्मद शुजात हाशमी ने बताया कि हावड़ा से पुरी तक एक्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया कैटरिंग मिलाकर 2400 रुपये है. बिना खानपान के 2245 रुपये है. वापसी का किराया क्रमशः 2595 रुपये और 2245 (बिना खानपान) रुपये है. इकोनॉमी चेयरकार के मामले में, खानपान सहित किराया 1245 रुपये है. 1125 बिना खानपान के. वापस रास्ते में क्रमशः 1410 रुपये और 1125 (बिना खान पान) रुपये है.

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत से हावड़ा-जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है.

क्या होगा किराया

हावड़ा से पुरी का एसी चेयरकार का किराया 1245 रुपये होगा

हावड़ा से पुरी के लिए एक्जिक्यूटिव क्लास का किराया 2245 रुपये तय किया गया है

पुरी से हावड़ा के बीच एसी चेयरकार का भाड़ा 1410 तय किया गया है

पुरी से हावड़ा के लिए एक्जिक्यूटिव क्लास का फेयर 2595 रुपये होगा

Also Read: Puri Howrah Vande Bharat LIVE: आज ओडिशा को मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात,पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

  • 502 किलोमीटर है हावड़ा से पुरी की दूरी

  • 16 बोगियां रहेंगी वंदे भारत ट्रेन में

  • 1128 लोग एक तरफ से कर सकेंगे यात्रा

  • 130 किमी प्रति घंटा होगी हावड़ा-पुरी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की औसत गति

  • 115 करोड़ रुपये की लागत आयी है एक वंदे भारत के निर्माण में

आधुनिक सुविधाओं से लैस है ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. ऑटो स्लाइडिंग दरवाजा, सीसीटीवी, 360 डिग्री घूमने योग्य आरामदायक कुर्सी, बायो शौचालय, कम कंपन, यात्रियों के लिए घोषणा सुविधा, दुर्घटना रोकथाम तकनीक से यह ट्रेन लैस है. देश में बनी इस ट्रेन को शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में महज 52 सेकेंड का समय लगता है, जबकि बुलेट ट्रेन को 60 से 65 सेकेंड का समय लगता है.वंदे भारत के लोकोमोटिव में 12,000 हॉर्स पावर है.एक वंदे भारत ट्रेन बनाने में 115 करोड़ रुपये का खर्च आता है.एक रेल अधिकारी ने कहा कि हावड़ा-पुरी वंदे भारत ट्रेन का वाणिज्यिक सफर 20 मई से शुरू होगा.टिकट बुकिंग 17 मई से शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola