ePaper

बंगाल : इएमआइ के लिए आया फोन, लिंक पर क्लिक करते ही निकल गये 29 हजार

Updated at : 23 Dec 2022 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल : इएमआइ के लिए आया फोन, लिंक पर क्लिक करते ही निकल गये 29 हजार

पश्चिम बंगाल में फाइनेंस कंपनी की तरफ से इएमआइ बकाया होने की जानकारी देकर शातिर ठगों ने भुगतान के लिए मोबाइल पर लिंक भेज कर एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट से 28 हजार 987 रुपये निकाल लिये.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में फाइनेंस कंपनी की तरफ से इएमआइ बकाया होने की जानकारी देकर शातिर ठगों ने भुगतान के लिए मोबाइल पर लिंक भेज कर एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट से 28 हजार 987 रुपये निकाल लिये. इस घटना की शिकायत इकबालपुर थाने में दर्ज होने के बाद पोर्ट विभाग के साइबर सेल की टीम की तत्परता से ठगी के रुपये पीड़ित के बैंक अकाउंट में वापस लौटा दिये गये. इस मामले में डीसी (पोर्ट) जफर अजमल किदवई ने बताया कि अरमनाथ महतो नामक एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत इकबालपुर थाने में दर्ज करायी थी.

Also Read: ममता बनर्जी सरकार का बड़ा फैसला, अब ट्रांसजेंडरों को सामान्य श्रेणी में शामिल करने के फैसले को दी मंजूरी
फोन करने वाले ने ऑनलाइन इएमआइ जमा देने के नाम पर भेजा था लिंक

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने फाइनेंस कंपनी के जरिये फाइनेंस करवा कर बाइक खरीदी थी. अचानक उसके मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति का फोन आया. उसने खुद को फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताते हुए बाइक के इंस्टॉलमेंट की राशि बकाया होने की जानकारी दी. साथ ही मोबाइल में एक लिंक भेजा, जिसके जरिये इएमआइ चुकाने को कहा गया. पीड़ित ने कहा कि लिंक पर क्लिक करते ही एक एप उसके मोबाइल में लोड हो गया. इसके बाद उसके बैंक अकाउंट से 28 हजार 987 रुपये अन्य अकाउंट में ट्रांसफर हो गये.

Also Read: कोलकाता में जलजमाव पर बिफरे फिरहाद हकीम, पूर्व सिंचाई मंत्री राजीव बनर्जी पर साधा निशाना
पोर्ट विभाग के साइबर सेल की टीम की तत्परता से अकाउंट से निकले रुपये मिले वापस

तुरंत इसकी जानकारी मिलने के बाद साइबर सेल की टीम ने मामले की जांच शुरू की. पता चला कि यह राशि वर्चुअल गोल्ड खरीद कर एक वॉलेट में रखी गयी है. तुरंत उस वॉलेट प्रदाता कंपनी से संपर्क कर उक्त गोल्ड को वहीं फ्रीज कर पीड़ित के बैंक अकाउंट में वह राशि लौटा दी गयी.

Also Read: West Bengal: छठ की तैयारियों में जुटा कोलकाता नगर निगम, 29 अक्तूबर तक घाटों को तैयार करने का निर्देश

रिपोर्ट : विकास कुमार गुप्ता कोलकाता

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola