ePaper

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल, इस दिन कपल लेंगे सात फेरे, डिटेल्स इनसाइड

Updated at : 15 Sep 2023 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल, इस दिन कपल लेंगे सात फेरे, डिटेल्स इनसाइड

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह जोड़ा उदयपुर के लीला पैलेस में 24 सितंबर को शादी करेगा. कपल की वेडिंग व्हाइट ड्रीमी स्टाइल में होगी. फैंस स्टार्स को न्यूलीवेड के रूप में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की शादी की खबरें इन-दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. कपल अपने वेडिंग को खास और ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

undefined

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे. अब, कपल का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैंस इसे देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

undefined

इंडियाटुडे की रिपोर्ट की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में होगी. ये शादी व्हाइट थीम पर बेस्ड होगा.

undefined

समारोह 23 सितंबर को सुबह 10 बजे परिणीति के चूड़ा समारोह के साथ शुरू होगा, इसके बाद 12-4 बजे तक वेलकम लंच होगा. परिवार, साथ ही दूल्हा और दुल्हन शाम 7 बजे से रात भर पार्टी करेंगे.

undefined

वहीं 24 सितंबर को राघव की सेहराबंदी दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस में होगी और इसका थीम थ्रेड्स ऑफ ब्लेसिंग्स रखी गई है.

undefined

वहीं बारात – शाही जुलूस ताज झील से दोपहर 2 बजे शुरू होगा और पर्ल व्हाइट इंडियन वेडिंग के लिए लीला पैलेस में विवाह स्थल पर पहुंचेगा.

undefined

परिणीति चोपड़ा अपने दुल्हा राघव चड्ढा को 3.30 बजे वरमाला पहनाएंगे. और 4 बजे फेरा होगा. वहीं विदाई- शाम 6.30 बजे और रिसेप्शन समारोह की थीम ‘ए नाइट ऑफ अमोरे’ रात 8.30 बजे से लीला पैलेस कोर्टयार्ड में होगी.

undefined

इससे पहले, रिसेप्शन कार्ड में दूल्हे और दुल्हन के परिवार ने वेन्यू का खुलासा किया था. व्हाइट पर गुलाबी-सुनहरे रंग का मोटिफ डिज़ाइन दिखाया गया था.

undefined

कार्ड में लिखा है, “अलका और सुनील चड्ढा आपको 30 सितंबर 2023 को अपने बेटे राघव और रीना और पवन चोपड़ा की बेटी परिणीति के रिसेप्शन लंच के लिए आमंत्रित करते हैं. वेन्यू ताज चंडीगढ़ होगा.”

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola