बंगाल में पंचायत चुनाव कल, हिंसा का खूनी खेल जारी, दिनहाटा में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को लगी गोली

पश्चिम बंगाल के दिनहाटा में भाजपा और तृणमूल के बीच हिंसा जारी है. भाजपा समर्थकों का आरोप है कि तृणमूल समर्थकाें ने घटना को अंजाम दिया है. हालांकि तृणमूल समर्थकों का कहना है कि भाजपा उन पर गलत आरोप लगा रही है.
पश्चिम बंगाल में कल पंचायत चुनाव होना है लेकिन बंगाल में हिंसा का खूनी खेल जारी है. गुरुवार की रात दिनहाटा में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में एक और बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गया. भाजपा समर्थकों का आरोप है कि तृणमूल समर्थकाें ने घटना को अंजाम दिया है. हालांकि तृणमूल समर्थकों का कहना है कि भाजपा उन पर गलत आरोप लगा रही है. गौरतलब है कि भांगड़, कूचबिहार, बीरभूम के साथ ही कई इलाकों में हिंसाा का खूनी खेल जारी है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार हमले में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
भाजपा के कूचबिहार जिला समिति के सदस्य जयदीप घोष पार्टी कार्यकर्ताओं की गोली मारने की घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में जाकर भाजपा कार्यकर्ता से मुलाकात की. जिला समिति के सदस्य जयदीप घोष का कहना है कि प्रचार के बाद हमारे कार्यकर्ता उम्मीदवार के घर के सामने बैठे थे. अचानक तृणमूल समर्थित बदमाश बाइक पर आये और बम फेंकने लगे. हमारे तीन कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई और एक घायल हो गया. उनके सिर पर चोट लगी है. हालांकि, तृणमूल का कहना है कि भाजपा गलत आरोप लगा रही है.
Also Read: पंचायत चुनाव : देगंगा में बमबाजी, तृणमूल समर्थक की मौत,पीड़ित परिवार से राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने किया संपर्क
तृणमूल जिला अध्यक्ष अभिजीत डी भौमिक ने कहा ये सभी घटनाओं के पीछे तृणमूल का हाथ नहीं है हम पर झूठे आरोप लगाये जा रहे हैं. पंचायत चुनाव प्रक्रिया बेहद शांतिपूर्वक चल रही है. दिनहाटा में गीतालदह और बेतागुरी को छोड़कर कहीं से गड़बड़ी की कोई खबर नहीं है. बामनहाट के कई भाजपा नेता तृणमूल में भी शामिल हुए है. गौरतलब है कि इसके पहले 17 जून की देर रात कूचबिहार के दिनहाटा में शंभू दास (27) नाम के बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का आरोप तृणमूल पर लगा था. दिनहाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का मामला लगातार सामने आ रहा है.
Also Read: पंचायत चुनाव : भाजपा बंगाल के लोगों से ले रही है बदला, बोले राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




