एनआरसी व सीएए के बाद गढ़वा में इकोनॉमिक सर्वेक्षण का विरोध
एनआरसी और सीएए को लेकर देश में चल रहे विरोध के बीच गढ़वा जिले में इकॉनोमिक सर्वे (आर्थिक गणना) को बाधित कर देने का मामला सामने आया है़ रंका प्रखंड के एक विशेष समुदाय बहुल दूधवल पंचायत में इकोनॉमिक सर्वे के लिए गयी टीम को वहां के ग्रामीणोंं और बीडीसी द्वारा लौटा दिया गया़
पीयूष तिवारी – गढ़वा : एनआरसी और सीएए को लेकर देश में चल रहे विरोध के बीच गढ़वा जिले में इकॉनोमिक सर्वे (आर्थिक गणना) को बाधित कर देने का मामला सामने आया है़ रंका प्रखंड के एक विशेष समुदाय बहुल दूधवल पंचायत में इकोनॉमिक सर्वे के लिए गयी टीम को वहां के ग्रामीणोंं और बीडीसी द्वारा लौटा दिया गया़
ग्रामीणों का कहना है कि देश में सीएए और एनआरसी को लेकर माहौल गरम है और इसका विरोध हो रहा है़ इसलिए जब तक वे इस सर्वेक्षण को आपस (ग्रामीण) में बैठ कर समझ नहीं लेंगे, तब तक इसे यहां नहीं होने देंगे़ ग्रामीणों के विरोध के बाद सर्वे का काम करने गये डंडई के पचौर गांव के वीएलइ (कॉमन सर्विस सेंटर संचालक) संजीव कुमार को वहां से लौट जाना पड़ा़
वीएलइ संजीव कुमार ने सर्वे को लेकर ग्रामीणों के विरोध की जानकारी सीएससी मैनेजर मनीष कुमार को दी. इस के बाद सीएससी मैनेजर श्री कुमार ने सीएससी के अपने वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी प्रेषित की है़ जिले की दूधवल पंचायत में 13 गांव हैं. इनमें दूधवल, बेलवादामर, अमवार, मखातू, अनहर, बाहुकुदर, बाराडीह, नगारी, खपरमंडा, नावाडीह, हेताड़, परगवल, नगवा व जून गांव शामिल हैं. गढ़वा जिले में सितंबर से आर्थिक गणना का कार्य किया जा रहा है़ इसे जनवरी माह में ही समाप्त कर देना था़ लेकिन सीएए व एनआरसी को लेकर विरोध-प्रदर्शन की वजह से जिले में सर्वेक्षण करने में परेशानी हो रही है़
खासकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सर्वेक्षण करने के दौरान ग्रामीण सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं. जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है़, जबकि दूधवल पंचायत में विरोध के कारण अभी यह शुरू भी नहीं हो सका है़
ग्रामीणों ने कहा – माहौल गरम है, इसलिए सर्वे को रोका गया है : विरोध करनेवाले ग्रामीण मैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि अभी उनके गांव के कई लोग अजमेर शरीफ गये हुए हैं. उनके लौटने के बाद वे सभी बैठक कर इसे अच्छी तरह से समझ लेंगे, उसके बाद ही सर्वेक्षण होगा़ उन्होंने कहा कि अभी देश में एनआरसी व सीएए का विरोध हो रहा है़ माहौल गरम है़ माहौल खराब नहीं हो, इस वजह से वे सर्वे के लिए पहुंचे लोग को वापस लौटा दिये है़ं
बीडीओ बोले – विराध की मुझे नहीं है जानकारी : इस संबंध में रंका बीडीओ निशांत अबंर ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, वे अपने कर्मियों से इसकी जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह सकते है़ं
वीएलइ ने कहा : जिले से निर्गत पत्र दिखाने के बाद भी लौटा दिया इस संबंध में दूधवल पंचायत में सर्वे करने गये वीएलइ संजीव कुमार ने कहा कि दूधवल पंचायत के बीडीसी नूरताज अंसारी एवं ग्रामीण मैनुद्दीन अंसारी आदि ने उन्हें सर्वे करने से रोका है़ उनकी ओर से सर्वे को लेकर जिले से निर्गत पत्र भी दिखाया गया, लेकिन उन्हें सर्वे नहीं करने दिया गया़ ग्रामीणों की ओर से कहा गया कि अभी देश में माहौल खराब चल रहा है़ वे आपस में समझ लेंगे, तब ही सर्वे करने देंगे़
सीएससी मैनेजर बोले- ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है : सीएससी मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि इस समस्या की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी है़ चुतरू गांव के वीएलई को भेजकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है़
क्या है इकोनॉमिक सर्वे : पूरे देश सहित झारखंड राज्य की आर्थिक समीक्षा को लेकर इकॉनोमिक सर्वे किया जा रहा है़ इस बार देश का सातवां आर्थिक सर्वे किया जा रहा है़ इस सर्वे के माध्यम से देश के आर्थिक कार्यों का लेखा-जोखा एकत्र किया जाता है़ इसके माध्यम से सरकार लोगों के जीवन स्तर, उनकी आय, व्यवसाय आदि का पता लगाती है़ जानकारों के अनुसार आर्थिक समीक्षा में भारतीय अर्थव्यवस्था की पूरी तस्वीर देखने को मिलती है़ इसके आधार पर आगामी योजनाएं सरकार की ओर से तय होती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










