Live Updates

Nz vs SL T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने 65 रन से जीता मैच, आलआउट हुई श्रीलंकाई टीम

Updated:
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शनिवार को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए सुपर 12 मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम ने शानदार जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हराया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर 7 विकेट पर 167 रन बनाये. न्यूजीलैंड टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे अधिक 64 गेंद पर 104 रनों की शानदार पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 102 रन पर ही सिमट गई. न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड 65 रन से जीता मैच

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हराया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर 7 विकेट पर 167 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 102 रन पर ही सिमट गई. न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके.

श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा

श्रीलंका की टीम ने 13वें ओवर में एक और विकेट गंवा दिया है. पिछले ओवर में हसरंगा (4) के आउट होने के बाद महेश थीक्षाना भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. दाएं हाथ के बल्लेबाज कसुन रजिता क्रीज पर आए.

श्रीलंका का छठा विकेट गिरा

10वें ओवर की आखिरी गेंद पर भानुका राजपक्षे 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. उन्हें फर्ग्यूसन ने विलियमसन के हाथों कैच आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज वनिन्दु हसरंगा क्रीज पर आए.

श्रीलंका की आधी टीम आउट, बेहद खराब स्थिति में टीम

स्पिन की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड को मिला एक और विकेट. पारी का 7वां ओवर करने आए मिशेल सेंटनर ने पहले ही गेंद पर चमिका करुणारत्ने (3) को पवेलियन भेज दिया. इसी के साथ श्रीलंका की आधी टीम आउट हो गई है. दायें हाथ के बल्ले से आए दासुन शनाका क्रीज पर आए.

श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा, दबाब में टीम

श्रीलंका लगातार विकेट खोती जा रही है. दूसरे ओवर में दो विकेट चटकाने के बाद न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने एक और विकेट अपने नाम की. बोल्ट नेचरित असलंका को 4 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया. एक के बाद एक विकेट गिरने से श्रीलंकाई बल्लेबाज दबाब में. क्रीज पर आए चमिका करुणारत्ने दाएं हाथ के बल्लेबाज.

श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, धनंजय आउट

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने महज 5 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं. न्यूजीलैंड के लिए दूसरा ओवर करने आए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक ओवर में 2 विकेट झटके. बाएं हाथ के बल्लेबाज चरित असलांका क्रीज पर आए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola