नुसरत जहां और पति निखिल जैन के बीच तलाक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म ? पढ़िए TMC सांसद ने अपने बयान में क्या कहा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Feb 2021 9:36 PM
Nusrat jahan latest news : तृणमूल सांसद नुसरत जहां को उनके पति निखिल जैन द्वारा तलाक की नोटिस भेजे जाने की सूचना है. वहीं नुसरत जहां ने नोटिस को लेकर बयान भी दिया है. नुसरत ने कहा कि अभी तक मेरे पास तलाक की कोई नोटिस नहीं आई है. बता दें कि निखिल और नुसरत की शादी साल 2019 में हुई थी.
Bengal News : तृणमूल सांसद नुसरत जहां को उनके पति निखिल जैन द्वारा तलाक की नोटिस भेजे जाने की सूचना है. वहीं नुसरत जहां ने नोटिस को लेकर बयान भी दिया है. नुसरत ने कहा कि अभी तक मेरे पास तलाक की कोई नोटिस नहीं आई है. बता दें कि निखिल और नुसरत की शादी साल 2019 में हुई थी.
एबीपी आनंदा की रिपोर्ट की मानें तो आज निखिल जैन ने सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को तलाक का नोटिस भेजा है. हालांकि तलाक की नोटिस में क्या कारण दिया गया है. इसके बारे में खुलासा नहीं हो पाया है. वहींं नुसरत ने इस मामले के बारे में जानकारी होने से इंंकार कर दिया है. वहीं नुसरत ने एक बयान भी जारी किया है, जिसमें मीडिया में चल रही खबर की सत्यता पर सवाल उठाया गया है. इसके साथ ही नुसरत ने गलत खबर करने वाले मीडिया को हिदायत भी दी है.
बशीरहाट से सांसद है नुसरत – एक्टर नुसरत जहां पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से सांसद है. वे लोकसभा चुनाव से पहले टीएमसी मेंं शामिल हुई थी. वहींं नुसरत जहांं को सीएम ममता बनर्जी का भी करीबी बताया जाता है. वहीं नुसरत सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती है.
निखिल जैन की ओर से नहीं आया है कोई बयान- वहीं निखिल जैन ने अभी तक इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है. निखिल जैन और नुसरत की शादी 2019 में हुई थी. निखिल कोलकाता में ही कारोबारी हैं.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










