ePaper

Pre-Wedding Shoot In Lucknow : लखनऊ में भी अब करा सकते हैं प्री-वेडिंग शूट, ये रहा बेस्ट लोकेशन

Updated at : 14 Nov 2023 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
Pre-Wedding Shoot In Lucknow : लखनऊ में भी अब करा सकते हैं प्री-वेडिंग शूट, ये रहा बेस्ट लोकेशन

Pre-Wedding Shoot In Lucknow : अगर आप प्री वेडिंग शूट के लिए खूबसूरत जगह खोज रहे हैं तो यूपी की राजधानी लखनऊ जा सकते हैं. यहां पर आपको एक से बढ़कर एक जगहें मिल जाएंगी जहां आप तस्वीर खींचवा सकते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Pre-Wedding Shoot In Lucknow : अगर आप प्री वेडिंग शूट के लिए खूबसूरत जगह खोज रहे हैं तो यूपी की राजधानी लखनऊ जा सकते हैं. यहां पर आपको एक से बढ़कर एक जगहें मिल जाएंगी जहां आप तस्वीर खींचवा सकते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से.

undefined

इमामबाड़ा

प्री वेडिंग शूट के लिए लखनऊ में इमामबाड़ा सबसे खूबसूरत जगह है. यहां पर आए दिन कपल्स तस्वीर क्लिक करने के लिए आते हैं.

undefined

कुकरैल जंगल

लखनऊ में प्री वेडिंग शूट के लिए कुकरैल का जंगल सबसे बेस्ट जगह है. आप अपना प्री वेडिंग शूट बेहद यूनिक कराना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं.

undefined

इंदिरा डैम

प्री वेडिंग शूट के लिए लखनऊ शहर से सिर्फ 20 किलोमीटर दूर इंदिरा डैम सबसे खूबसूरत जगह है. यहां नीचे से गोमती नदी गुजरती है, तो ऊपर से शारदा नहर निकलती है. इस जगह पर प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए आए दिन कपल्स आते रहते हैं.

undefined

मेट्रो

लखनऊ मेट्रो में भी आप प्री वेडिंग फोटोशूट करवा सकते हैं. जी हा, इसके लिए आपको एक कोच का 5000 रुपये किराया देना होगा, जहां आपको चार घंटे का वक्त दिया जाएगा. इसमें आप मेट्रो के अंदर और मेट्रो स्टेशन पर शादी के लिए फोटोशूट करा सकते हैं.

undefined

बक्शी का तालाब

लखनऊ में बक्शी का तालाब प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए बेस्ट है. यहां चारों ओर बड़ी-बड़ी सीढ़ियां और गुंबद देखने को मिलते हैं. प्री वेडिंग शूट के लिए यह जगह बेस्‍ट है.

undefined

इको गार्डन

लखनऊ का इको गार्डन प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए बेस्ट माना गया है. यहां एंट्री करने के लिए आपको सिर्फ 10 रुपये देने होंगे. यह पूरा गार्डन पत्थरों से बना हुआ है. आए दिन यहां पर कपल्स शादी के लिए फोटो शूट कराते हुए नजर आ जाते हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola