ePaper

X पर अब नहीं दिखेंगी न्यूज की हेडलाइन, एलन मस्क ने लिया फैसला

Updated at : 07 Oct 2023 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
X पर अब नहीं दिखेंगी न्यूज की हेडलाइन, एलन मस्क ने लिया फैसला

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. एक बार फिर से कंपनी के मालिक एलन मस्क ने इसपर नये बदलाव जोड़े हैं. कंपनी द्वारा किये गये बदलावों का सीधा असर मीडिया ग्रुप्स पर दिखाई देने वाला है. तो चलिए इस बदलाव के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

विज्ञापन
undefined

जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि अरबपति एलन मस्क ने पिछले साल X (पूर्व में ट्विटर) का अधिग्रहण किया था. अधिग्रहण के बाद उन्होंने इस प्लैटफॉर्म पर कई तरह के बड़े बदलाव किये. यहां तक की एलन मस्क ने प्लैटफॉर्म के नाम में भी बदलाव कर दिया. हाल ही में अब खबर आयी है कि एलन मस्क अब इस प्लैटफॉर्म पर एक और बदलाव करने की तैयारी में हैं. चलिए जानते हैं आखिर क्या है ये बदलाव.

undefined

क्या है बदलाव?

अगर आप भी यह जानने में दिलचस्पी रखते हैं कि आखिर प्लैटफॉर्म पर क्या बदलाव किया गया है तो बता दें, अब प्लैटफॉर्म पर न्यूज शेयर करने पर आपको उसकी हेडलाइन दिखाई नहीं देगी. इसका मतलब यह है कि प्लैटफॉर्म पर यूजर्स द्वारा शेयर किये गए न्यूज आर्टिकल से अब हेडलाइन को हटा लिया गया है.

undefined

क्यों हो रहे ये बदलाव?

कंपनी की अगर माने तो यह बदलाव उन्होंने इसलिए किया है ताकि प्लैटफॉर्म और बेहतर और एस्थेटिक दिखाई दे. सामने आयी जानकारी के जानकारी के मुताबिक़ अब न्यूज और अन्य लिंक केवल पिक्चर के रूप में दिखाई देंगे. इसके साथ आपको कोई भी टेक्स्ट दिखाई नहीं देगा. केवल एक इमेज दिखाई देगी जिसपर वॉटरमार्क लगा हुआ होगा.

undefined

क्या मीडिया ग्रुप्स से ख़राब होंगे रिश्ते?

अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल आ रहे हैं कि क्या इन बदलावों के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म X के रिश्ते मीडिया ग्रुप्स के साथ खराब होंगे तो बता दें, एलन मस्क का हमेशा से यह मानना है कि X लोगों तक न्यूज या फिर जानकारी पहुंचाने का एक काफी अहम जरिया है. ऐसा होने की वजह से मीडिया ग्रुप्स के साथ पहले से ही प्लेटफॉर्म के रिश्ते रहे हैं. माना जा रहा है कि इस बदलाव के बाद प्लैटफॉर्म का रिश्ता मीडिया ग्रुप्स के साथ खराब हो सकता है.

undefined

ट्विटर पर हुए कई तरह के बदलाव

जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि एलन मस्क ने पिछले साल 44 बिलियन डॉलर्स में ट्विटर को खरीद लिया था. उसके बाद से ही प्लैटफॉर्म पर कई तरह के बदलाव देखे जाने लगे. एलन मस्क ने प्लैटफॉर्म का नाम ट्विटर से बदलकर X तक रख दिया. केवल यहीं नहीं, कंपनी ने अपने वहां काम कर रहे हजारों कर्मचारियों को भी बाहर का रस्ता दिखा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola