कानपुर: महापौर की फटकार के साथ नगर निगम के नए सदन का हुआ आगाज, इस बात पर खफा हुईं मेयर मैडम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jun 2023 8:16 PM
कानपुर में नव गठित नगर निगम सदन की पहली बैठक हुई. कार्यकारिणी के 12 सदस्य और KDA बोर्ड के चार सदस्यों के चुनाव के लिए बुलाया गया. इसके बाद 11:15 बजे सदन शुरू हुआ. सदन शुरू होने के बाद महापौर ने सभी को पहले बधाई दी.
Kanpur : शुक्रवार को कानपुर में नव गठित नगर निगम सदन की पहली बैठक हुई. कार्यकारिणी के 12 सदस्य और KDA बोर्ड के चार सदस्यों के चुनाव के लिए बुलाया गया. इसके बाद 11 बजकर 15 मिनट पर सदन शुरू हुआ. सदन शुरू होने के बाद महापौर ने सभी को पहले सदन की बधाई दी. पहले दिन 30 मिनट के लिए सदन की बैठक भी स्थगित की गई. इस दौरान महापौर ने सभी दलों के नेता को आपसी सहमति से कार्यकारिणी व केडीए बोर्ड सदस्यों के नाम घोषित कर लेने को कहा.
नगर निगम का सदन स्थगित होने के बाद दोबारा 12 बजकर 30 मिनट पर सदन की कार्यवाही शुरू हुई. सदन शुरू होते ही की निर्दलीय पार्षद अरविंद यादव ने भी कार्यकारणी में जाने को लेकर हंगामा कर दिया. बीजेपी के पार्षद दल के नेता नवीन पंडित का कहना था कि जब कहा जा रहा था तब बोलना चाहिए. इस बात को लेकर दोनों के बीच में कहासुनी हो गई. अरविंद का कहना है कि सदन में 15 निर्दलीय पार्षद है जिनमें से 1 को निर्दलीय कार्यकारणी में पहुचाया जाए.
पहली बार चुनाव जीतकर आए भाजपा पार्षद पवन गुप्ता को महापौर ने जमकर फटकार लगाई. सदन के अंदर बिना इजाजत ही सुलभ शौचालय और गली की गंदगी की शिकायत लेकर पहुंचे थे इस पर महापौर ने आपत्ति जताते हुए उन्हें सदन से बाहर करने तक की चेतावनी दी. वहीं सदन के अंदर बाहरी लोगों की आवाजाही को देखते हुए भी कड़ी नाराजगी जताई. इसके साथ ही महापौर ने 6 महीने बाद होने वाले कार्यकारिणी के चुनाव में एक निर्दलीय पार्षद को भी अर्जेस्ट करने का आश्वासन दिया. इसके बाद कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ. सभी पार्टियों ने अपने अपने पार्षदों के नाम घोषित कर दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










