ePaper

इन चीजों को Google पर भूलकर भी न करें सर्च, हो सकता है बड़ा नुकसान

Updated at : 19 Dec 2023 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
Google Data Leak

Google Data Leak

Don't Search These Topics on Google: अगर आप भी गूगल का इस्तेमाल चीजों को सर्च करने के लिए करते हैं तो ऐसे में यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे टॉपिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको Google पर सर्च नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन
undefined

Google Search Tips: अभी के समय में अगर हम अपनी जिंदगी को गूगल (Google) के बिना सोच के देखें, तो सोच के ही घबराहट होने लगती है. गूगल हमारे रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाता है, बस एक बटन दबाते ही जानकारी हमारे पास. अगर ये हमारे फायदे के लिए है, तो इसके कुछ नुकसान भी हैं. गूगल पर अभी के समय में हर जानकारी मौजूद है और इसी का फायदा उठा कर कुछ फेक वेबसाइट्स ऑनलाइन फ्रॉड्स को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप इन फ्रॉड्स से बचे रहें और आपका डेटा भी सेफ रहे, तो भूलकर भी इन चीजों को ऑनलाइन सर्च न करें.

undefined

सरकारी वेबसाइट्स सर्च करने से बचें

किसी भी सरकारी साइट को गूगल सर्च न करें, बल्कि उसका URL डालकर ही साइट पर जाएं. जो सरकारी साइट्स होती हैं, जैसे कि टैक्स फाइल करने या गैस बुकिंग करने की साइट्स, उन्हें गूगल पर सर्च करना खतरनाक हो सकता है. वजह यह है कि सरकारी साइट्स अटैकर्स के लिए प्राइमरी टारगेट होती हैं और गूगल पर इन्हें सर्च करने से आप उनके जाल में फंस सकते हैं.

Also Read: Google Maps Fuel Saving Feature : गूगल मैप से जुड़ा फ्यूल सेविंग फीचर, ऐसे बचाएं हजारों रुपये
undefined

ऑनलाइन मेडिसिन सर्च करने से बचें

अक्सर देखा गया है कि लोग थोड़ी सी तबीयत बिगड़ने से भी गूगल पर दवाई ढूंढने लग जाते हैं. ऐसी गलती करने से आपकी जान भी जा सकती है. हमेशा बीमारी के लिए डॉक्टर की सलाह लें, नाकि खुद Google पर दवाई ढूंढने लग जाएं. आप Google पर किसी भी दवाई का नाम डालकर उसकी जानकारी आसानी से निकाल सकते हैं. इस सुविधा का इस्तेमाल उन्हीं दवाइयों की जानकारी निकालने के लिए करें, जो डॉक्टर ने आपको दी हैं. गूगल आपके जीवन से डॉक्टर को नहीं हटा सकता, इसलिए याद रखें किसी भी दवाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, क्योंकि गूगल पर दी हुई दवाइयां कई बार प्रतिबंधित भी होती हैं और इसके सेवन से आपको जेल भी जाना पड़ सकता है.

undefined

कस्टमर केयर नंबर्स को सर्च करने से बचें

आपके लिए यह जानना जरूरी है कि ऑनलाइन कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है. साइबर क्रिमिनल्स इसी ताक में रहते हैं कि कब आप ऐसी गलती करें और वो इसका फायदा उठा सकें. साइबर अपराधी फेक साइट बनाकर नकली नंबर और नकली ईमेल आईडी डाल देते हैं और आप उसमें फंस जाते हैं. इससे आपका डेटा भी चोरी हो सकता है. यह सब धोखाधड़ी करने का जरिया बनकर रह गया है. ऐसे में जहां तक संभव हो, ऑनलाइन कस्टमर केयर का नंबर सर्च करने से बचें.

Also Read: Year Ender 2023: इस साल लड़कियों ने गूगल पर सर्च किये ये टॉपिक्स, यहां देखें पूरी लिस्ट
undefined

स्टॉक मार्केट या निवेश से जुड़ी सलाह

अपने मेहनत की कमाई को किसी कंपनी में निवेश करने से पहले गूगल की मदद लेना महंगा पड़ सकता है. स्टॉक मार्केट और इनवेस्टमेंट हाई रिस्क वाले सेक्टर हैं, इसलिए गूगल की मदद लेने से बचें. गूगल में सर्च करने के बाद किसी कंपनी की शेयर को खरीदना बेवकूफी भरा फैसला साबित हो सकता है. इसलिए स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले किसी जानकार की सलाह जरूर लें.

undefined

ऑनलाइन बैंक न करें सर्च

ऑनलाइन बैंकिंग ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है. अब पहले की तरह हमें हर काम के लिए लाइन नहीं लगना पड़ता है और समय की भी बचत होती है. लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग खतरों से भरा हुआ है. कुछ फेक वेबसाइट्स अपना नाम बैंकों के नाम पर रख लेती हैं, जिससे बैंक का नाम सर्च करते ही, आपके सामने उनके जाल में फंसने का खतरा होता है, साथ ही आपका बहुत नुकसान भी हो सकता है. इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंक के नाम को सर्च करने से अच्छा है आप Google पर URLs को सर्च करें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola