नीरज चोपड़ा ब्रिटेन के लोबोरो यूनिवर्सिटी में करेंगे 63 दिनों की ट्रेनिंग, खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा को ब्रिटेन के लोबोरा यूनिवर्सिटी में जेवलीन का ट्रेनिंग लेंगे. खेल मंत्रालय ने उनके करीब दो महीनें की ट्रेनिंग को मंजूरी दे दी है. नीरज के साथ उनके कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज और फिजियोथेरेपिस्ट ईशान मारवाहा भी ब्रिटेन जायेंगे.

विज्ञापन
undefined

खेल मंत्रालय ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के ब्रिटेन के लोबोरो विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज, कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज और फिजियोथेरेपिस्ट ईशान मारवाहा के साथ 63 दिनों के लिए लोबोरो में प्रशिक्षण लेंगे.

विज्ञापन
undefined

नीरज के अलावा, सरकार की मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने शुक्रवार को अपनी 86वीं बैठक में बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत, पहलवान दीपक पूनिया, भाला फेंक और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता अन्नू रानी के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी.

undefined

इन सभी एथलीटों के प्रशिक्षण की अनुमानित लागत लगभग 94 लाख रुपये होगी, जिसे खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) के तहत मंजूरी दी जायेगी. श्रीकांत ने अपने कोच और फिजियोथेरेपिस्ट के साथ जकार्ता के प्रिज्मा स्पोर्ट्स क्लब में 29 दिनों तक अभ्यास करेंगे.

undefined

दीपक 34 दिनों के लिए मिशिगन में अपने फिजियोथेरेपिस्ट के साथ रहेंगे, जबकि अनु रानी अपने फिजियोथेरेपिस्ट के साथ जर्मनी के लीचथलेटिक-जेमिनशाफ्ट (एलजी) ऑफेनबर्ग में कोच वर्नर डेनियल के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेंगी.

undefined

डेनियल ने पहले नीरज को भी प्रशिक्षण दिया था. इनके लिए कोष भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत प्रदान किया जायेगा और इसमें खिलाड़ी और उनके सहयोगी स्टाफ की उड़ान, आवास, स्थानीय यात्रा और अन्य खर्चों जैसे की भोजन की लागत शामिल होगी.

undefined

इस दौरान टॉप्स हर खिलाड़ी को अपने प्रवास के दौरान किसी भी अन्य खर्च के लिए प्रति दिन 50 अमेरिकी डॉलर का ‘आउट-ऑफ-पॉकेट’ भत्ता (जेब खर्च) भी प्रदान करेगा. नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलिंपिक 2020 में पहली बार चमके थे. तब उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola