Neeraj Chopra: अपनी चोट से रिकवर कर रहे हैं निरज चोपड़ा, नहीं खेल पाएंगे डायमंड लीग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2022 12:10 PM

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक 2020 चैंपियन निरज चोपड़ा अब बचे हुए इस सीजन में ट्रैक पर नहीं उतर पाएंगे. इसी साल कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले अमेरिका के ओरेगन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के दौरान उनकी कमर में खिचाव आ गया था.

विज्ञापन
undefined

इसी वजह से नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 खेलों में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे. निरज की अनुपस्थिति में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड जीता.

undefined

एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने तेजी से रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए किसी भी आगामी कार्यक्रम में नीरज चोपड़ा को जोखिम में नहीं डालने का फैसला किया है. इस तरह वह 26 अगस्त से लुसाने डायमंड लीग और 7 सितंबर से ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग ग्रैंड फाइनल में नहीं खेल पाएंगे.

undefined

एएफआई के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने बताया कि, नीरज अभी भी चोट से उबर रहे हैं और इसलिए हम बाकी सीजन के लिए उन्हें और जोखिम में नहीं डालना चाहते हैं. यह सीजन उनके लिए बहुत अच्छा है और वह अपनी चोट से उबरने के बाद जल्द ही जर्मनी से भारत वापस आ जाएंगे.’

undefined

नीरज चोपड़ा ने ओरेगॉन 2022 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.39 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता था. विश्व एथलेटिक्स मीट में भारत का यह पहला रजत पदक था. इससे पहले साल 2003 में लॉन्ग जम्पर अंजू बॉबी जॉर्ज ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता था.

undefined

नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता और फिर उन्होंने कुओर्टेन खेलों में 86.69 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola