झारखंड जगुआर के कैंप के पास नक्सलियों ने की फायरिंग, जवाबी फायरिंग से भाग निकले नक्सली, सर्च अभियान जारी

Jharkhand News: सरायकेला व खूंटी पुलिस ने नक्सली फायरिंग के बाद नक्सली पर्चा बरामद किया है. अब पुलिस जंगलों में सर्च अभियान चला रही है.
Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला जिला मुख्यालय से करीब 47 किमी दूर कुचाई व खूंटी जिले के अड़की सीमा पर पुनीसीर गांव के पास स्थित झारखंड जगुआर पिकेट के पास नक्सलियों ने फायरिंग कर दी. वहीं, दूसरी ओर इस फायरिंग के बाद झारखंड जगुआर पिकेट पर तैनात जवानों में भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. बताया जाता है कि दोनों ओर से 50-60 राउंड से अधिक की फायरिंग हुई. इसके बाद नक्सली रात के अंधेरे में वहां से भाग निकले. इस दौरान पुलिस ने नक्सली पर्चा बरामद किया है. पुलिस जंगलों में सर्च अभियान चला रही है. ये घटना सोमवार देर रात की है.
घटना के बाद जेजे कैंप (झारखंड जगुआर कैंप) के आसपास के जगलों में सरायकेला-खरसावां और खूंटी जिले की पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने पुनीसीर पिकेट के पास फायरिंग की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस फायरिंग में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस का सर्च अभियान जारी है. आपको बता दें कि 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक पीएलजीए द्वारा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है.
नक्सली संगठन पीएलजीए द्वारा 2 से 8 दिसंबर तक स्थापना दिवस मनाये जाने को लेकर झारखंड पुलिस पहले से अलर्ट है. किसी तरह की अनहोनी को लेकर झारखंड पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश था. सभी जिलों के एसपी को अलर्ट रहने को कहा गया था. इसी बीच नक्सलियों ने पिकेट के पास फायरिंग कर दी. लिहाजा पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इस दौरान रात के अंधेरे में नक्सली भाग निकले. पुलिस जंगलों में सर्च अभियान चला रही है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




