Bihar News: औरंगाबाद में नक्सलियों ने पंचायत भवन और टावर को बम से उड़ाया, घंटों तक मचाया तांडव

Updated:
विज्ञापन

नक्सलियों ने औरंगाबाद में सोमवार देर शाम जमकर तांडव मचाया. नक्सलियों का दस्ता मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी उमंगा पंचायत के जुडाही गांव में आया और पंचायत भवन को बम से उड़ा दिया. नक्सलियों ने टावर को भी उड़ा दिया.

विज्ञापन

औरंगाबाद में वर्षो बाद एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी धमक का एहसास कराया है. सोमवार की रात अति नक्सल प्रभावित मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी उमंगा पंचायत के जुडाही स्थित सरकारी पंचायत भवन को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के हथियार बंद दस्ते ने सिलेंडर बम लगाकर उड़ा दिया.वहीं मोबाइल टावर में आग लगाकर मशीन को भी जला दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटनास्थल तक पहुंचने वाले रास्तों पर कील लगा दी है, ताकि पुलिस व अन्य वाहनों का मौके पर पहुंचना मुश्किल हो जाए. इधर सिलेंडर विस्फोट के दौरान निर्माणाधीन नल जल योजना की टंकी भी क्षतिग्रस्त हो गई. मिली जानकारी के अनुसार 60से 65 की संख्या में नक्सली नहर पार कर जुड़ाही गांव पहुंचे थे. सबसे पहले चार से पांच ग्रामीणों को उन लोगों ने अगवा किया और धमकी के साथ नहर पार ले गए.

undefined

नक्सलियों ने कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की और उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि वे चुपचाप अपने घर चले जाएं. लगभग आधे घंटे तक नक्सलियों ने गांव में घूम- घूमकर पोस्टर चिपकाया. जब दहशत से तमाम ग्रामीण अपने-अपने घरों में घुस गए तो नक्सलियों ने सबसे पहले सिलेंडर बम लगाकर पंचायत सरकार भवन को उड़ा दिया.

undefined
Also Read: Bihar News: मुंगेर में ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर, तीन छात्राओं की मौत, आक्रोशित लोगों ने ट्रक में लगाई आग

पंचायत भवन उड़ाने के बाद नक्सली वहां लगे टावर के गार्ड को खोजने लगे. जब गार्ड घर से नहीं निकला तो टावर को भी आग के हवाले कर दिया. अंततः नक्सली लाल सलाम जिंदाबाद, जो हमसे टकराएगा वह चूर चूर हो जाएगा सहित अन्य नारों के साथ निकल पड़े.

undefined

इधर पता चला कि घटना के कई घंटे बाद पुलिस जुड़ाही गांव पहुंची लेकिन तब तक नक्सली फरार हो चुके थे. हालांकि पुलिस को शंका थी कि नक्सलियों ने रास्तों पर आईडी लगाया हो. उधर नक्सलियों की इस जुड़ाही सहित आसपास के गांव में दहशत का माहौल है.

(औरंगाबाद से सुजीत सिंह की रिपोर्ट)

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन