Live Updates

Chaitra Navratri/Ram Navmi 2021 Date: कल से चैत्र नवरात्र शुरू, जानें रामनवमी की तिथि, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि समेत अन्य जानकारियां

Updated:
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2021, Ram Navmi 2021 Date: कलश स्थापना के साथ 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इस पावन पर्व में मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. इस बार नवरात्रि का पर्व पूरे नौ दिन का है. मां दुर्गा इस बार घोड़े पर सवार होकर आकर रही है. इधर, 21 अप्रैल को रामनवमी भी पड़ रही है. ऐसे में आइये जानते हैं हिंदू धर्म के इन दोनों पर्व से जुड़ी सभी खास बातें, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त व तिथि समेत अन्य डिटेल…

विज्ञापन

घटस्थापना के दौरान बन रहे ये दो अति शुभ योग

घटस्थापना के दौरान बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग. जिसके कारण कलश स्थापना का महत्व और बढ़ जाएगा.

नवरात्रि घटस्थापना विधि

नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें.

घर की साफ-सफाई करके ईशान कोण में एक लकड़ी की चौकी बिछाएं

एक मिट्टी का चौड़े मुंह वाला बर्तन लेकर उसमें मिट्टी रखें.

मिट्टी के पात्र में थोड़ा सा पानी डालकर मिट्टी गिली करके उसमें जौं बो दें.

एक मिट्टी का कलश या फिर पीतल के कलश में जल भरें और उसके ऊपरी भाग (गर्दन) में कलावा बांधें.

कलश में एक बताशा, पूजा की सुपारी, लौंग का जोड़ा और एक सिक्का डालें.

अब कलश के ऊपर आम या अशोक के पल्लव लगाएं.

एक जटा वाला नारियल लेकर उसके ऊपर लाल कपड़ा लपेटकर मौली बांधकर कलश के ऊपर रख दें.

सबसे पहले गणपति वंदन करें और कलश पर स्वास्तिक बनाएं.

घटस्थापना पूरी होने के पश्चात मां दुर्गा का आह्वान करते हुए विधि-विधान से माता शैलपुत्री का पूजन करें.

नवमी तिथि कब है?

13 अप्रैल दिन मंगलवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी. इसी दिन से नवरात्रि का पर्व शुभारंभ होगा. नवमी तिथि 21 अप्रैल को पड़ेगी. वहीं नवरात्रि व्रत पारण 22 अप्रैल दशमी तिथि को किया जाएगा.

नवरात्रि के प्रथम दिन बनने वाले योग

इस बार नवरात्रि के प्रथम दिन विशेष योग का निर्माण हो रहा है. प्रतिपदा की तिथि में विष्कुंभ और प्रीति योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन विष्कुम्भ योग दोपहर बाद 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. उसके बाद प्रीति योग का आरंभ होगा. वहीं करण बव सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक, बाद बालव रात 11 बजकर 31 मिनट तक है.

कब है चैत्र नवरात्रि में नवमी की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार 13 अप्रैल दिन मंगलवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथि से नवरात्रि का पर्व शुभारंभ होगा. नवमी की तिथि 21 अप्रैल को पड़ेगी. वहीं नवरात्रि व्रत पारण 22 अप्रैल दशमी तिथि में किया जाएगा.

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

तिथि- 13 अप्रैल 2021, दिन- मंगलवार

शुभ मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक.

अवधि- 04 घंटे 15 मिनट

दूसरा शुभ मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola