Live Updates

National Sports Day LIVE: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती आज, पीएम मोदी ने किया याद

Updated:
विज्ञापन

National Sports Day LIVE: भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर महान एथलीट मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. यह दिन देश के उन एथलीटों की सराहना और सम्मान करने के लिए भी मनाया जाता है जिन्हें विभिन्न खेलों में उनके अद्भुत योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है. राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के पीछे मुख्य विचार लोगों में खेल के हितों, खेल भावना, टीम वर्क के बारे में जागरूकता पैदा करना है, साथ ही उन्हें खेल को करियर के रूप में चुनने के लिए प्रोत्साहित करना है. हर अपडेट के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

हॉकी इंडिया मना रहा राष्ट्रीय खेल दिवस

हॉकी इंडिया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मना रहा है. हॉकी इंडिया ने एक्स पर लिखा, ‘हॉकी इंडिया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाती है और उनकी भावना और समर्पण का सम्मान करती है और हमारे उन सभी खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि देती है जो हमारे देश के लिए प्रदर्शन करते हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं.

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने मेजर ध्यानचंद को किया नमन

झारखंड के मुख्यमंत्री मेजर ध्यानचंद ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती नमन किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर शत-शत नमन. आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी मैं सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जोहार करता हूं. वर्षों से सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में झारखंड के हमारे मेहनती युवाओं ने पहचान बनायी है. जब से आपकी सरकार बनी है, खेल संरचनाओं को सुदृढ़ कर युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान कर रही है. आज खेल के विभिन्न क्षेत्रों में बेटे-बेटियां आगे बढ़ रहे हैं. मुझे खुशी है कि देश में पहली बार आयोजित होने वाली एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का ऐतिहासिक आयोजन भी जल्द ही रांची में होगा. इस अवसर पर सभी को पुनः हार्दिक बधाई और जोहार.

हिमंत बिस्वा सरमा ने ध्यानचंद को किया याद

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मेजर ध्यानचंद ने खेल उत्कृष्टता का उदाहरण दिया और भारतीय हॉकी के सुनहरे दिनों के प्रतीक थे. मैदान के अंदर और बाहर उनके कारनामे लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा थे. आज भारतीय खेलों के प्रतीक को उनकी जयंती पर याद करते हुए, इसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी बधाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यवासियों को खेल दिवस की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक से प्रदेश सरकार ने खेल संवर्धन का ऐतिहासिक कार्य किया है. आज ‘हॉकी के जादूगर’ की जयंती खेल दिवस पर हम प्रदेश में खेल व खिलाड़ियों की सुविधा व अवसर के विस्तार का प्रण लेते हैं.

मेजर ध्यानचंद से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ध्यान सिंह के रूप में हुआ था.

वर्ष 1922 में ध्यानचंद भारतीय सेना का हिस्सा बने और एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की.

वर्ष 1956 में वह मेजर के पद से भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए.

ध्यानचंद ने हॉकी में अपना ऐसे कई करतब दिखाए जिसकी वजह से उन्हें हॉकी का जादूगर का खिताब दिया गया.

भारत ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने की पहली हैट्रिक हासिल की, जिसमें मेजर ध्यानचंद ने अहम भूमिका निभाई.

1956 में ध्यानचंद को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

मेजर ध्यानचंद के निधन के बाद उनके सम्मान में भारतीय डाक विभाग ने डाक टिकट जारी किया. साथ ही दिल्ली के राष्ट्रीय स्टेडियम का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम किया गया.

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये. उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस विशेष अवसर पर, हम # IndianSports पर प्रमुख पहल शुरू कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola