Bihar News: 100 रुपये रंगदारी का किया विरोध करना पड़ा महंगा, दरवाजे पर चढ़कर दो लोगों को मारी गोली, मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Sep 2021 11:23 AM

विज्ञापन

100 रुपया रंगदारी का विरोध करना आरा में दो लोगों को महंगा पड़ गया. करीब आधे दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी.

विज्ञापन

आरा नगर थाना क्षेत्र के रघु टोला गांव में महज ऑटो ड्राइवर से 100 रुपया रंगदारी की मांग करने का विरोध दो लोगों को महंगा पड़ गया. गांव के ही बदमाश युवकों ने छह-सात की संख्या में पहुंच कर दरवाजे पर चढ़ कर दो लोगों को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गयी. वहीं घटना को अंजाम देकर भागने के क्रम में एक युवक भी जख्मी हो गया. घायल का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक ऑटो ड्राइवर कबाड़ी का गाड़ी लेकर रघु टोला जा रहा था. तभी कुछ बदमाश उस ऑटो ड्राइवर से 100 रुपये की मांग रंगदारी के रूप में कर रहे थे. इस घटना के बाद रमेश यादव और जनार्दन यादव और बद्री राय के बीच कहासुनी हुई और विवाद हुआ. ये दोनों पैसा लेने का विरोध कर रहे थे.

बाद में मृतक के भाई ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि बद्री यादव ने फोन कर अपने बेटे विक्की को बुलाया उसके साथ छह- सात लोग रमेश यादव व जनार्दन यादव के दरवाजे पर पहुंच गये और फायरिंग करने लगे. इसमें गोली लगने से जनार्दन यादव व रमेश यादव जख्मी हो गये और दोनों की मौत हो गयी. घटना के बाद कोहराम मच गया.

Also Read: बिहार पंचायत चुनाव को लेकर नक्सलियों की बढ़ी गतिविधि, पर्चा छोड़ मुखबिरों को चेताया, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन