गिरिडीह में सफाई कर्मियों की हड़ताल, गाली-गलौज व धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

गिरिडीह में सफाई कर्मी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए गाली -गलौज व धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए काम बंद कर दिया है.
गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : नगर निगम के सफाई कर्मियों के साथ गाली – गलौज व जान से मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में सुबह से तमाम नगर निगम के सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दिया. झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के राज्याध्यक्ष अशोक कुमार सिंह नेतृत्व में तमाम सफाई कर्मी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए गाली – गलौज व धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए काम बंद कर दिया.
बता दें कि 22 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मियों को सफाई कार्य में लगाया गया था. इसी दौरान शहर के भंडारीडीह के समीप सफाई कर्मियों के साथ कुछ युवकों ने गाली-गलौज किया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद मजदूरों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज से हड़ताल कर दिया और प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










