50 हजार रुपये से कम में iPhone 15 खरीदने का ऑफर लाये मुकेश अंबानी

Updated:
विज्ञापन
50 हजार रुपये से कम में iPhone 15 खरीदने का ऑफर लाये मुकेश अंबानी

iPhone 15 सीरीज ऐपल की सबसे लेटेस्ट लॉन्च सीरीज है. ऐपल आईफोन 15 को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था. इसमें दमदार कैमरा, शानदार डिस्प्ले, जानदार प्रॉसेसर और तगड़ी बैटरी के साथ टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. आप 50 हजार रुपये से कम कीमत में आईफोन 15 खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

How To Get iPhone 15 Under Rs 50000 ? मार्केट में तरह-तरह के स्मार्टफोन्स मौजूद हैं, लेकिन इन सबके बीच ऐपल आईफोन का अलग ही क्रेज है. और अगर ऐपल का लेटेस्ट आईफोन हो तो क्या कहने! ऐसे में अगर हम आपको एक ऐसे ऑफर के बारे में बताएं, जिसमें आपके पास लेटेस्ट आईफोन यानी आईफोन 15 को सस्ते में खरीदने का मौका हो तो आप खुशी से उछल पड़ेंगे.

iPhone 15 सीरीज ऐपल की सबसे लेटेस्ट लॉन्च सीरीज है. ऐपल आईफोन 15 को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था. इसमें दमदार कैमरा, शानदार डिस्प्ले, जानदार प्रॉसेसर और तगड़ी बैटरी के साथ टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. लेकिन इसकी ऊंची कीमत की वजह से यह कई लोगों के पहुंच से बाहर है. इस बीच उद्योगपति मुकेश अंबानी के रिटेल आउटलेट जियोमार्ट से आप 50 हजार रुपये से कम कीमत में आईफोन 15 खरीद सकते हैं.

Also Read: 70 हजार के आईफोन 14 पर यहां मिल रही 65 हजार रुपये की छूट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील

iPhone 15 की कीमत और ऑफर्स क्या है ?

आईफोन 15 की लॉन्चिंग के समय इसकी शुरुआती कीमत 79,990 रुपये थी. इधर मुकेश अंबानी लीडरशिप वाले रिटेल प्लैटफॉर्म जियोमार्ट पर iPhone 15 को 70,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है. इस पर आकर्षक एक्सचेंज ऑफर के साथ बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. मैक्सिमम एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट को अगर शामिल कर लिया जाए, तो फोन की कीमत कम होकर 46,900 रुपये हो जाएगी.

जियोमार्ट पुराने स्मार्टफोन के बदले नया आईफोन 15 खरीदने पर 20,000 रुपये का अधिकतम एक्सचेंज ऑफर कर रहा है. ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत 50,900 रुपये हो जाती है. इसके साथ ही, 4000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकता है. यह ऑफर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर है. इस तरह फोन की कीमत घटकर 46,900 रुपये हो जाएगी.

Also Read: iPhone 16 में iOS 18 के साथ मिलेगा यह खास AI फीचर, सैमसंग को होगी टेंशन?

iPhone 15 के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं ?

आईफोन 15 स्मार्टफोन एल्युमिनियम डिजाइन के साथ IP68 रेटिंग के साथ आता है.

इस फोन में कलर फ्यूज्ड ब्लैक ग्लास और सेरेमिक शील्ड फ्रंट ग्लास दिया गया है.

ऐपल के इस फोन में 6.1 इंच सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है, पीक ब्राइटनेस 2,000 nits की है.

iPhone 15 में A16 Bionic चिपसेट दिया गया है.

फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है.

फोन में 48MP मेन कैमरा दिया गया है.

आईफोन 15 में OIS सपोर्ट भी मिलता है.

12MP अल्ट्रा वाइड एंगल दिया गया है.

फोन में FaceID ऑथेंटिकेशन दिया गया है.

फोन में USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जो 20W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है .

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola