ePaper

MS Dhoni : एमएस धौनी ने मुड़वाया सिर ! संन्यासी लुक वाली तस्वीर वायरल, आईपीएल के पहले...

Updated at : 15 Mar 2021 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni : एमएस धौनी ने मुड़वाया सिर ! संन्यासी लुक वाली तस्वीर वायरल, आईपीएल के पहले...

Mahendra Singh Dhoni, Dhoni, MS Dhoni, Dhoni monk look : रांची के राजकुमार और भारतीय क्र‍िकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को आईपीएल (IPL,CSK) के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. तस्वीर में माही (Dhoni) ने अपने बाल मुंडवा रखे हैं और वे बौद्ध भिक्षुओं के कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं. उनके बैठने की मुद्रा और पहनावे के कारण लोग धौनी की तुलना बौद्ध भिक्षुओं से कर रहे हैं.

विज्ञापन
  • धौनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

  • धौनी ने बाल मुंडवा लिये

  • धौनी की तुलना बौद्ध भिक्षुओं से

रांची के राजकुमार और भारतीय क्र‍िकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को आईपीएल (IPL,CSK) के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. तस्वीर में माही (Dhoni) ने अपने बाल मुंडवा रखे हैं और वे बौद्ध भिक्षुओं के कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं. उनके बैठने की मुद्रा और पहनावे के कारण लोग धौनी की तुलना बौद्ध भिक्षुओं से कर रहे हैं.

धौनी की ये तस्वीर किसी मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैंप की है. खबरों की मानें तो ये तस्वीर किसी विज्ञापन के लिए लिया गया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चली है. इस तस्वीर पर यूजर लगातार अपनी प्रतिक्र‍िया दे रहे हैं और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. नए अवतार में धौनी की तस्वीर सोशल मीडिया फैंस शेयर कर रहे हैं.

धौनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का नेट अभ्यास

इधर कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी चरण के लिए नेट अभ्यास शुरू कर दिया है. इससे पहले खिलाड़ियों को नियमों के तहत कोरेंटिन में रहना पड़ा और आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव आने के बाद उन्होंने अभ्यास शुरू किया. टीम की गत सोमवार को शुरू हुई शिविर में करिश्माई कप्तान धौनी के अलावा अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडु, रुतुराज गायकवाड और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने नेट अभ्यास किया.


आईपीएल का आगाज नौ अप्रैल को

पिछले दिनों हुई खिलाड़ियों की नीलामी में टीम के साथ जुड़े तमिलनाडु के एन जगदीसन, आर साई किशोर और सी हरि निशांत ने धौनी और रायुडु के साथ अभ्यास किया. आपको बता दें कि आईपीएल का आगाज नौ अप्रैल को होगा जबकि चेन्नई की टीम अपने अभियान को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को शुरू करेगी. आईपीएल एक बार फिर भारत में खेला जाएगा जिसके कारण फैंस उत्साहित हैं. आखिरी बार 2019 में भारत में आईपीएल खेला गया था. 2020 में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते आईपीएल यूएई में आयोजित किया गया था, लेकिन इस साल एक बार फिर ये टूर्नामेंट भारत की धरती पर होगा.

तीन बार आईपीएल पर कब्जा

महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल पर कब्जा जमाया है. धौनी की अगुआई में सीएसके (CSK) ने 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल (IPL) जीतने का काम किया है. यही नहीं 2020 के सीजन को छोड़ कर धौनी की कप्तानी में सीएसके ने हर साल प्लेऑफ में जगह बनाई है. अब तक की बात करें तो सीएसके 8 बार आईपीएल (IPL) फाइनल खेलता नजर आया है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola