Kanpur News: सांसद सत्यदेव पचौरी ने झकरकटी पुल का किया निरीक्षण, उद्घाटन जल्द

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Nov 2021 9:21 PM

विज्ञापन

कानपुरवासियों को मेट्रो के बाद जल्द ही एक और सौगात मिलने जा रही है. यह सौगात है झकरकटी पुल की, जिसका जल्द ही उद्घाटन होने वाला है. सांसद सत्यदेव पचौरी ने रविवार को पुल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर की आम जनता को जल्द ही योगी सरकार तोहफे में एक नया पुल देने जा रही है. जी हां, हम बात कर रहे है झकरकटी पुल की, जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. इस पुल के बन जाने से कानपुर की जनता को काफी हद तक जाम से राहत मिलेगी.

दरअसल, कानपुर में झकरकटी पुल का निर्माण काफी दिनों से चल रहा था. इसकीं नीव बीजेपी शासन में रखी गई थी और अब इसका जल्द ही उद्घाटन होगा. इस पुल के बन जाने से बस अड्डे के आसपास लगने वाले जाम से जनता को राहत मिलेगी.

Also Read: Kanpur News: कानपुर में 13 इलेक्ट्रिक बस की पहली खेप पहुंची, मेट्रो के साथ शानदार सफर का मिलेगा आनंद

कानपुर में आसपास के जिलों से आने वाले व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा. पुल के चालू होने से पहले कानपुर आईआईटी द्वारा 10 दिनों तक 24 घंटे 100 टन माल रखकर पुल की क्षमता देखी जायेगी. पुल के टेस्टिंग में पास होने के बाद इस पुल का उद्घाटन कर इसको चालू किया जाएगा, जिससे भविष्य में किसी तरह का हादसा न हो.

Also Read: Kanpur Metro: कानपुर मेट्रो के ट्रांसपोर्ट नगर से नौबस्ता लाइन का निर्माण शुरू, 24 नवंबर को राष्ट्रपति का दौरा

कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी ने रविवार को झकरकटी पुल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये. सांसद ने कहा कि इस पुल के शुरू होने से लोगों को जाम से छुटकार मिलेगा.

(रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola