बदमाशों ने पहले की हत्या, फिर सबूत मिटाने के लिए शव को ट्रक से कुचला, 70 लाख का काजू लेकर फरार

वाराणसी में बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी. उसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को ट्रक से कुचल दिया. ट्रक में 70 लाख रुपये का काजू लदा हुआ था.
Varanasi News: वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के डाफी बाईपास पर बदमाशों ने ट्रक चालक की हत्या कर दी. हत्या दुर्घटना दिखे, इसके लिए बदमाशों ने चालक को टायर से कुचल दिया और ट्रक को लेकर फरार हो गए. ट्रक पर काजू लदा हुआ था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची लंका पुलिस ने ड्राइवर के मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
चोलापुर थाना क्षेत्र के कटारी गांव के निवासी ओम प्रकाश पाल लहरतारा निवासी ट्रक मालिक अनिल जयसवाल की गाड़ी चलाता था. ओम प्रकाश दो दिन पहले आंध्र प्रदेश से काजू लाद कर गोरखपुर के लिए चला था. वह शनिवार देर रात डाफी बाईपास पर टोल प्लाजा पार किया था. उसके बाद ड्राइवर बदमाशों के गिरफ्त में आ गया.
ड्राइवर की हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव को ट्रक के पहिये से कुचल दिया और काजू लदी ट्रक ले कर फरार हो गए. ट्रक में लगभग 70 लाख का काजू लदा हुआ था.
लंका थाने पर पहुचे परिजनों ने बताया कि शनिवार रात में ट्रक मालिक का फोन आया कि ओम प्रकास को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक लूट ली गयी है और हत्या कर के बदमाश फरार हो गए हैं.
इस पूरे मामले पर ACP प्रवीण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. तीन टीमों का गठन किया गया है. सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा.
रिपोर्ट- विपिन सिंह, वाराणसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




