बीरभूम में मयूराक्षी नदी का बढ़ा जलस्तर,कई इलाके हुए जलमग्न, प्रशासन ने नदी में जाने पर लगाया प्रतिबंध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2022 3:43 PM
झारखंड के मसानजोर डैम और बीरभूम जिले के तिलपाड़ा बैरेज से छोड़े गए अतिरिक्त 14 हजार क्यूसेक पानी के कारण मयूराक्षी नदी का जलस्तर बढ़ गया है.किसानों को फसल नष्ट होने का डर सता रहा है.
लगातार हो रही बारिश के कारण झारखंड (Jharkhand) के मसानजोर डैम और बीरभूम (Birbhum) जिले के तिलपाड़ा बैरेज से छोड़े गए अतिरिक्त 14 हजार क्यूसेक पानी के कारण मयूराक्षी नदी का जलस्तर बढ़ गया. देखते ही देखते सहायक नदियों का भी जलस्तर बढ़ता जा रहा है. नदी के आस-पास के इलाके पूरी तरह से प्रभावित हो गए. खेतों में भी पानी प्रवेश कर गया है. लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है.
नदी में बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने मछुआरों समेत नदी में साधारण लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. मयूराक्षी नदी के तिलपाड़ा बैराज से भी अतिरिक्त जल को छोड़ा गया है. जिसके कारण ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है. नदी के बढ़े जलस्तर तथा तेज प्रभाव के कारण साईथिया का दो फेरी घाट भी टूट गया है .
Also Read: बंगाल में कानून का राज खत्म, ममता दी की अगुवाई में कानून विहीन हुआ प्रदेश, रविशंकर प्रसाद ने किया पलटवार
मोहम्मद बाजार से बड़ाम जाने वाला रास्ता भी नदी के बढ़े जलस्तर और तेज प्रभाव के कारण टूट गया है. आस-पास के खेतों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है .फसलों के सड़ने की आशंका बढ़ने लगी है . इससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ते जा रही है. मोहम्मद बाजार के कुले नदी के बढ़े जलस्तर के कारण गिरीपुर सेतु के ऊपर से नदी का जल बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है. अंगाडिया से पुरातन ग्राम का रास्ता भी बंद हो गया है. कई मिट्टी के घर भी धराशायी हो गए है.
मयूराक्षी नदी का जलस्तर बढ़ने से उसके आस-पास के इलाके प्रभावित हो गए हैं. खेतों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है. जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है. स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि यह पानी खेतों में 3 से 4 दिन और रह गया तो फसलें पूरी तरह से सड़ जाएंगी. जिला प्रशासन छोड़े जा रहे पानी तथा नदियों के बढ़ रहे जलस्तर को लेकर सचेत है . लोगों से अपील की जा रही है कि नदी की ओर ना जायें.
रिपोर्ट : मुकेश तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










