ePaper

अलीगढ़ः मेटाडोर गाड़ी और ट्रक में हुई भिड़ंत, दो लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Updated at : 17 Jun 2023 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़ः मेटाडोर गाड़ी और ट्रक में हुई भिड़ंत, दो लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

अलीगढ़ में शनिवार तड़के मैनपुरी से मेटाडोर में 40 से ज्यादा बकरे लादकर दिल्ली के आजादपुर मंडी बेचने जा रहे थे. वहीं थाना टप्पल के यमुना एक्सप्रेसवे पहुंचने पर आलू से लदे ट्रक से भिड़ंत हो गई. जिसमें मेटाडोर में सवार मौके पर दो लोगों की मौत हो गई. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

अलीगढ़ में थाना टप्पल से यमुना एक्सप्रेस वे पर मेटाडोर और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस घटना में मेटाडोर से दिल्ली ले जाई जा रही 40 बकरों की भी मौत हो गई. ट्रक में ओवर लोडेड आलू लदा हुआ था. मेटाडोर में आधा दर्जन लोग सवार थे. जो मैनपुरी से दिल्ली के आजादपुर मंडी बकरा बेचने जा रहे थे. घायलों का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है. घटना यमुना एक्सप्रेस वे पर 53 नंबर पुल के पास की है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई भिड़ंत

शनिवार तड़के मैनपुरी से मेटाडोर में 40 से ज्यादा बकरे लादकर दिल्ली के आजादपुर मंडी बेचने जा रहे थे. वहीं थाना टप्पल के यमुना एक्सप्रेसवे पहुंचने पर आलू से लदे ट्रक से भिड़ंत हो गई. जिसमें मेटाडोर में सवार मौके पर दो लोगों की मौत हो गई. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मरने वाले मैनपुरी के कुरावली इलाके के रहने वाले हैं. घायलों को नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. भीषण दुर्घटना में मेटाडोर में सवार 40 बकरों की भी मौत हो गई. भिड़ंत इतनी तेज थी कि मेटाडोर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. मरने वालों का नाम दिलीप और कन्हैया है.

Also Read: अलीगढ़ में पुलिस ने BJP नेताओं की तैयार की क्राइम हिस्ट्री, सात पर मुकदमों की बनी हाफ सेंचुरी
बकरे बेचने आजादपुर मंडी जा रहे थे

फिरोजाबाद के रहने वाले बॉबी ने बताया कि मेटाडोर में बकरे लादकर दिल्ली ले जा रहे थे. करीब आधा दर्जन लोग सवार होकर आजादपुर मंडी जा रहे थे. वहीं आलू लेकर जा रहे ट्रक से मेटाडोर भीड़ गई. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. यह दोनों मैनपुरी के कुरावली के रहने वाले हैं. वहीं हादसे के शिकार लोगों के परिजन कैलास अस्पताल पहुंच गये हैं. घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

रिपोर्टः अलीगढ़ आलोक

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola