ePaper

झारखंड: शादी की खुशियां गम में बदलीं, गुमानी नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन चचेरी बहनों की मौत

Updated at : 18 Sep 2023 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: शादी की खुशियां गम में बदलीं, गुमानी नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन चचेरी बहनों की मौत

सोमवार को जब बहूभोज कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे वे तीनों अपने परिजनों को बिना बताए गुमानी नदी में नहाने चली गयीं. इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक-दूसरे को बचाने के क्रम में तीनों चेचेरी बहनों की मौत हो गयी. हादसे के बाद गम का माहौल है.

विज्ञापन

बरहेट (साहिबगंज), विकास: साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमानी नदी के खैरवा घाट पर नहाने के दौरान तीन बच्चियों की डूबकर मौत हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार रांगा थाना क्षेत्र के मोदीकोला निवासी मनताशा परवीन (10 वर्ष), तालझारी थाना क्षेत्र के तालझारी निवासी सीमा खातून (11 वर्ष), बरहेट थाना क्षेत्र के खैरवा निवासी समीरन खातून (12 वर्ष) अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को खैरवा गांव नीचे टोला निवासी रेहान अंसारी के शादी समारोह में आयी हुई थी. सोमवार को जब बहूभोज कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे वे तीनों अपने परिजनों को बिना बताये गुमानी नदी में नहाने चली गयीं. इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक-दूसरे को बचाने के क्रम में तीनों की मौत हो गयी.

बुजुर्ग महिला किया शोरगुल, तो जुटे गांव के लोग

शादी समारोह में साहिबगंज आयी एक वृद्धा ने तीनों को गुमानी नदी में डूबते हुए देखा तो शोरगुल करने लगी. शोर सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने तुरंत नदी में बच्चियों को खोजना आरंभ कर दिया. मछुआरों के सहयोग से तीनों बच्चियों के शव को नदी से बाहर निकाला गया.

Also Read: झारखंड: कुड़मी समाज एक बार फिर आर-पार के मूड में, 20 सितंबर से करेगा रेल चक्का जाम, पढ़िए आंदोलन की पूरी कहानी

शादी की खुशियां गम में बदल गयीं

तीनों बच्चियों के परिजन शव को देखकर बिलख-बिलखकर रोने लगे. शादी का माहौल गमगीन हो गया. तीनों बच्चियां आपस में चचेरी बहनें बतायी जा रही हैं.

Also Read: PHOTOS: कौन हैं लद्दाख मैराथन में जीत का परचम लहराने वाले 56 वर्षीय सुमन प्रसाद?

शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढाढ़स

इधर, घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, जेएमएम प्रखंड सचिव मुजीबुल रहमान, एजाज अंसारी ने खैरवा पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया. जानकारी मिलते ही बरहेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली.

Also Read: हिन्दी दिवस: हिन्दी के छात्रों को कहां-कहां मिल सकती है नौकरी? देश ही नहीं, विदेशों में भी है अच्छी डिमांड

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola